बैटरी ट्राइसाइकिल के चार्जर की मरम्मत से बिंदु विश्वकर्मा को मिली राहत, फिर सुगम हुआ आवागमन
0- सेवा की कहानी- समाज कल्याण विभाग के संबल केंद्र ने दिव्यांग हितग्राही की समस्या का किया समाधान
रायपुर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम करने में सहायक उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब इन उपकरणों में खराबी आ जाती है, तो आवागमन सहित रोजमर्रा के कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही समस्या का सामना कर रही रायपुर जिले की हितग्राही श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा को समाज कल्याण विभाग के संबल केंद्र से सहायता मिली है।
श्रीमती बिंदु विश्वकर्मा, पिता श्री मंगलू विश्वकर्मा, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का उपयोग आवागमन के लिए करती हैं। उनकी ट्राइसाइकिल के चार्जर में खराबी आने के कारण वाहन को चार्ज करने में परेशानी हो रही थी। इससे उनके दैनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
हितग्राही की समस्या को ध्यान में रखते हुए समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा संचालित संबल केंद्र में उनकी बैटरी ट्राइसाइकिल के चार्जर की मरम्मत कराई गई। इसके साथ ही वाहन का सामान्य निरीक्षण भी किया गया, ताकि उसकी कार्यक्षमता की जांच कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
चार्जर की मरम्मत से हितग्राही को अपने सहायक उपकरण के रखरखाव में सहायता मिली। इससे उनकी आवागमन संबंधी परेशानी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।
दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि उन्हें दैनिक गतिविधियों में स्वतंत्रता प्रदान करने का माध्यम भी हैं। ऐसे उपकरणों की समय पर मरम्मत और देखभाल से दिव्यांगजनों को होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है।
समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा संचालित संबल केंद्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की मरम्मत एवं रखरखाव की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।












.jpg)
Leave A Comment