ब्रेकिंग न्यूज़

 कैंसररोधी दवाओं की जांच के लिए निरीक्षण अभियान

0- रायपुर जिले के 17 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण, तीन फर्मों को कारण बताओ नोटिस
रायपुर। कैंसररोधी औषधियों के आयात, उपलब्धता और मूल्य संबंधी प्रावधानों की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, जिला रायपुर द्वारा निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा स्वास्थ्य सचिव और नियंत्रक के मार्गदर्शन में विभाग की टीम औषधियों से संबंधित दस्तावेजों और नियमों के अनुपालन की जांच कर रही है।
इसी क्रम में 14 अक्टूबर को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल स्थित फार्मेसी तथा संजीवनी केयर हॉस्पिटल स्थित फार्मेसी में उपलब्ध कैंसररोधी औषधियों की जांच की गई। संबंधित फर्मों से औषधियों के क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं। औषधियों के आयात, क्रय-विक्रय तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, जिले में कुल 17 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में तीन फर्मों को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किए गए हैं। संबंधित फर्मों से स्पष्टीकरण प्राप्त होने और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान का उद्देश्य औषधियों की गुणवत्ता एवं वैधता सुनिश्चित करने के साथ ही मूल्य संबंधी प्रावधानों के पालन की जांच करना तथा आम नागरिकों के हितों और जनस्वास्थ्य की रक्षा करना है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में उपयोग होने वाली दवाओं के संबंध में लागू नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 तथा उसके अंतर्गत लागू नियमों या अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
इस निरीक्षण अभियान में जिले के चार औषधि निरीक्षक डॉ. टेकचंद धीरहे, श्री नीरज साहू, श्रीमती हंसा साहू तथा श्री ईश्वरी नारायण सिंह शामिल रहे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english