ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम हेल्पलाइन के स्पेशल क्लोज्ड प्रकरणों में पारदर्शिता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

0- समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और जिले की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत करने के संबंध में सख्त निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में पारदर्शिता रखने के निर्देश
बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत स्पेशल क्लोज्ड किए जा रहे प्रकरणों पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इन प्रकरणों को गंभीरता से लें और शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करने के बाद ही उचित कार्रवाई करें।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्पष्ट किया कि प्रकरणों को बंद करने के लिए केवल औपचारिकता पूरी करना उचित नहीं है। प्रत्येक प्रकरण में शिकायत के निराकरण की वास्तविक स्थिति और उससे संबंधित तथ्यपरक कारण स्पष्ट रूप से दर्ज किए जाएं। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी विभाग शिकायतों के निराकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें।
अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
समय-सीमा की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित बैठकों में उपस्थित रहें और सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन करें। शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और विभागीय कार्यों में लापरवाही न बरतें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र कुमार वैद्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर, श्री हरिवंश सिंह मिरी, एसडीएम डौण्डीलोहारा श्री लवकेश कुमार ध्रुव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकांत गवर्ना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english