ब्रेकिंग न्यूज़

 टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 28 अक्टूबर को

0- 27 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक करा सकेंगे पंजीयन
बालोद. जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल बालोद में किया जाना प्रस्तावित है। अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं के मध्य पारस्परिक एकीकरण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करना है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को विभिन्न विधाओं में अपनी कला, कौशल एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक युवा अथवा प्रतिभागी 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर 02 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में कार्यालय कलेक्टर जिला बालोद, खेल एवं युवा कल्याण, कक्ष क्रमांक-67 संयुक्त जिला कार्यालय सिवनी में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
आयु सीमा एवं पंजीयन प्रक्रिया
युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों के लिए 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा। इच्छुक प्रतिभागियों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन पंजीयन कराने के साथ-साथ ’माय भारत’ पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर नियमों के अनुसार चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
इन विधाओं में आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला (पेंटिंग), कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज (रील निर्माण) एवं पारंपरिक वेशभूषा जैसी विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में दल के 6 सदस्य भाग लेंगे। लोक नृत्य एवं लोक गीत विधा में दल के 7-7 सदस्य तथा दोनों विधाओं में 3-3 संगतकार अतिरिक्त रूप से सम्मिलित हो सकेंगे, जिसमें महिला व पुरुष दोनों शामिल हो सकते हैं। चित्रकला एवं कविता लेखन में 2-2 विजेता प्रतिभागी निर्धारित किए गए हैं। कविता लेखन में प्रतिभागी को एक कविता लिखनी होगी, जिसके लिए अधिकतम 90 मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें कविता हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी भी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकती है, लेकिन विषयवस्तु हिंसात्मक, आपराधिक अथवा आपत्तिजनक नहीं होनी चाहिए।
नुक्कड़ नाटक, रील निर्माण एवं वेशभूषा प्रतियोगिता
नुक्कड़ नाटक विधा में एक दल में अधिकतम 10 सदस्य शामिल हो सकेंगे। क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज के अंतर्गत प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम 60 सेकंड की एक मौलिक एवं रचनात्मक रील प्रस्तुत कर सकेगा, जिसकी थीम ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़’ निर्धारित की गई है। पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों को अपनी साज-सज्जा की सामग्री स्वयं लानी होगी। इसके अलावा रॉकबैंड विधा का आयोजन केवल राज्य स्तरीय आयोजन में किया जाएगा, जिसमें 10 सदस्यीय दल को अधिकतम 20 मिनट का समय मिलेगा तथा इसमें ट्रैक या कैरोके पर गायन मान्य नहीं होगा। पंजीयन एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण बालोद के कक्ष क्रमांक-67 में संपर्क किया जा सकता है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english