बालोद सहित प्रदेश के 12 जिलों में हल्की आंधी की संभावना, सतर्क रहने की अपील
0- कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील
बालोद. मौसम संबंधी सूचना के अनुसार अभी बालोद सहित छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
इन जिलों में आंधी की संभावना
मौसम संबंधी सूचना के अनुसार बालोद, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर और सुकमा जिले में कुछ स्थानों पर हल्की आंधी चल सकती है।
सुरक्षा के लिए बरतें सावधानी
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। आंधी के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों। किसान और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक भी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें।












.jpg)
Leave A Comment