भाठागांव के पास के नाले में गिरी भैंस को सुरक्षित बाहर निकाला गया
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के अंतर्गत वर्धमान कार एजेंसी भाठागांव के पास के नाले में अचानक गिरी भैंस को स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी पर नगर निगम जोन 5 की टीम द्वारा सम्बंधित थाना क्षेत्र पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर तत्काल सम्बंधित स्थल पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला, नाले में अचानक गिरी भैंस को बाहर सुरक्षित निकालने से सम्बंधित उक्त त्वरित कार्रवाई पर स्थानीय निवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर नगर निगम जोन 5 और स्थानीय थाना क्षेत्र पुलिस प्रशासन की टीम की सराहना की।








.jpg)



.jpg)
Leave A Comment