ब्रेकिंग न्यूज़

'सेलिब्रेशन’ को लेकर अभी से बना माहौल

 0-प्रशांत दळवी लिखित व प्रसन्‍न निमोणकर निर्देशित महाराष्‍ट्र नाट्य समिति के दो अंकी मराठी नाटक की आधे से अधिक टिकटें बिकीं

0-दिव्‍यांग बालिका विकास गृह सहायतार्थ चार नवंबर को शाम सात बजे संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में मंचित हो रहे नाटक में दिखेंगे हर आयु के कलाकार 
रायपुर। महाराष्‍ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्‍वर सभागृह में चार नवंबर को मंचित होने वाले मराठी नाटक ‘सेलिब्रेशन’ की टिकट जारी किए जाने के महज दो दिनों में मराठी भाषियों के बीच जोरदार माहौल बन गया है। अभी से लगभग आधे सभागृह की सीटों के टिकटें बिक चुकीं हैं। सीमित संख्‍या में टिकटें होने के कारण इसे लेकर होड़ मचना तय है। मंडल के ही दिव्‍यांग बालिका विकास गृह सहायतार्थ होने वाले प्रशांत दळवी लिखित व प्रसन्‍न विजय निमोणकर निर्देशित 100 मिनट के लोकप्रिय नाटक ‘सेलिब्रेशन’ की तैयारियां करीब चार महीनों से चल रहीं हैं।  
‘सेलिब्रेशन’ के मार्गदर्शक प्रा. अनिल श्रीराम कालेले कहते हैं कि कुछ दशकों तक घर-घर जाकर टिकट बेचने की पंरपरा थी। इससे न केवल रंगप्रेमी दर्शक बल्कि पूरा समाज भी अपनी संस्‍कृति से जुडता है। हम लोग एक बार फिर टिकट के माध्‍यम से नाटक देखने की परंपरा को पुनर्जीवित करना चाहते हैं, ताकि न सिर्फ नाटक देखने के लिए थियेटर तक आने का रुझान दर्शकों में बढ़े, बल्कि इससे हम महाराष्‍ट्र मंडल के निवासरत 30 दिव्‍यांग बालिकाओं के आवास, शिक्षा व स्‍वास्‍थ्‍य के लिए कुछ योगदान भी दे सकें। टिकटों की बिक्री से नाटक के मंचन पूर्व ही आने वाले दर्शकों की सटीक संख्‍या का पता चल जाएगा और नई पीढ़ी को टिकट बेचकर नाटक करने से उपजी अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी का अहसास भी होगा।
निर्देशक प्रसन्‍न निमोणकर ने कहा कि ‘सेलिब्रेशन’ मराठी रंगमंच का बेहद लोकप्रिय नाटक है, जिसका वर्षों से सैकड़ों बार मंचन महाराष्‍ट्र में अनेक नाट्य संस्‍थाओं ने किया है। फिर भी यह नाटक बेहद सामयिक विषय ‘बिखरे परिवार और जर्जर होते रिश्‍ते-नाते को एकजुट करने’ पर आधारित है। नाटक में विभिन्‍न भूमिकाओं के माध्‍यम से हर आयुवर्ग का प्रतिनिधित्‍व होने के कारण इससे हर कोई डायरेक्‍ट कनेक्‍ट होता है। पहली बार रंगमंच पर उतर रहे दो युवा कलाकारों प्रांजल बक्षी और अर्थव महावादी सहित हर पीढ़ी का शानदार समन्वयन नाटक ‘सेलिब्रेशन’ में देखने को मिलेगा। यही दर्शकों को नाटक से जोड़ेगा भी। 
मंडल अध्‍यक्ष अजय मधुकर काले ने कहा कि समाज कल्‍याण विभाग की ओर मूक- बधिर बच्चियों की मिली नई जिम्‍मेदारियों को लेकर अब दिव्‍यांग बच्चियों के बेहतरीन आवास, शिक्षा व स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर हमारा दायित्‍व और भी बढ़ गया है। यही वजह है कि हम अपने हरसंभव प्रयास से दिव्‍यांग बालिका विकास गृह को समृद्ध रखने चाहते हैं और हमारे प्रयासों में दिवाली व्‍यंजनों की बिक्री के साथ मराठी नाटक ‘सेलिब्रशन’ का मंचन भी शामिल है। हमें विश्‍वास है कि यह उद्देश्‍यपरक नाटक रंगप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करने के साथ एक सकारात्‍मक सीख तो देगा ही, साथ ही टिकट लेकर नाटक देखने की परंपरा को पुनर्जीवित भी करेगा। 
बताते चलें कि ‘सेलिब्रशन’ में केंद्रीय भूमिकाओं में प्रसन्‍न निमोणकर व प्रिया बक्षी के साथ पवन ओगले, गौरी क्षीरसागर, सुधांशु नाफडे़, कीर्ति हिशीकर, रविंद्र ठेंगड़ी, कुंतल कालेले, गणेशा जाधव पाटिल की भी अह्म भूमिकाएं हैं। सूत्रधार सुमीता रायजादा व धनश्री कार्डेकर और प्रस्‍तुति सहायक पराग दलाल हैं। ध्‍वनि संयोजन परितोष डोनगांवकर, प्रकाश व मंच संयोजन प्रवीण क्षीरसागर और अजय पोतदार का है। रंगसज्‍जा वंदना प्रसन्‍न निमोणकर और वर्तिका क्षीरसागर, वेशभूषा अपर्णा कालेले का है। नेपथ्‍य में प्रकाश गुरव होंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english