ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम जोन 6 ने भाठागांव पुराना जोन कार्यालय में पसरी भारी गंदगी व कचरा हटवाकर स्वच्छता कायम कर स्वच्छता लक्षित ईकाई विकास का कार्य करवाया

 *नगर निगम जोन 10 ने डुमरतराई सब्जी मार्केट और श्मशान काली मंदिर न्यू राजेन्द्र नगर में कचरा गंदगी हटवाकर स्वच्छता कायम करते हुए सीटीयू के विकास का कार्य करवाया*

रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 6 स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुराना जोन 6 कार्यालय परिसर भाठागांव के समीप भारी मात्रा में पसरी गंदगी कचरा कडा करकट को विशेष सफाई अभियान चलाकर हटवाया एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम करते हुए जोन 6 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रिती सिंह के मार्गनिर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू की उपस्थिति में स्वच्छता कायम कर स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता लक्षित ईकाई के विकास का कार्य जोन स्तर पर करवाते हुए जन-जन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया। 
       इसी प्रकार महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत डुमरतराई सब्जी मार्केट के समीप मार्ग किनारे पसरी भारी गंदगी और कचरा कूड़ा करकट को विशेष सफाई अभियान चलाकर हटवाया एवं जोन 10 जोन कमिश्नर सुश्री रूचि शर्मा के मार्गनिर्देशन में जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आदिव्य हजारी की उपस्थिति में उक्त स्थल को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सीटीयू स्वच्छता लक्षित ईकाई के रूप में विकसित करने का कार्य कर जन जन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश जोन स्तर पर दिया। वहीं नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 56 क्षेत्र अंतर्गत न्यू राजेन्द्र नगर में स्थित श्मशान काली मंदिर परिसर के समीप पसरे भारी कचरे, गंदगी कूड़ा करकट को विशेष सफाई अभियान चलाकर पूरी तरह हटवाया एवं जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु स्वच्छता कायम करते हुए वहां स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छता लक्षित ईकाई का विकास का कार्य जोन स्तर पर करवाकर जन जन को स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english