बालोद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम दिवंगत विधायक स्व.श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के सम्मान में सादगी से होगा आयोजित
बालोद/स्व.श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर सम्मान व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन बालोद ने जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को सादगी के साथ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत समारोह में होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अब राज्योत्सव में शासकीय योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले की विकास उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
दिनांक : 02 नवम्बर 2026
समय : संध्या 05 बजे से
स्थान : स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम बालोद












.jpg)
Leave A Comment