किसानों की सुविधा व शिकायत निवारण हेतु कॉल सेंटर स्थापित
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
बालोद/छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी आगामी 15 नवम्बर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। धान उपार्जन कार्य को जिले में सुचारू, पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराने तथा उपार्जन के दौरान किसानों को होने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कॉल सेंटर की स्थापना की गई है।
शिकायत दर्ज कराने हेतु दूरभाष नंबर जारी
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, पूछताछ अथवा शिकायत दर्ज कराने के लिए किसान कॉल सेंटर के दूरभाष नंबर 07749-223956 पर संपर्क कर सकते हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित उपार्जन केंद्रों व अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कॉल सेंटर में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात
कॉल सेंटर में शिकायतें दर्ज करने एवं उनके सुव्यवस्थित निराकरण की मॉनिटरिंग हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अंतर्गत सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती श्रद्धा दिल्लीवार (मोबाइल नंबर 9758862209) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके साथ सहयोग हेतु चैकीदार श्री योगेन्द्र कुमार सिन्हा (मोबाइल नंबर 7828628898) तथा भृत्य श्री चंद्रप्रकाश निराला (मोबाइल नंबर 810906724) की भी ड्यूटी लगाई गई है।










.jpg)
Leave A Comment