ब्रेकिंग न्यूज़

स्वामी आत्मानंद स्कूल कचांदुर में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता शिविर

विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण व महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
बालोद/ कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू के नेतृत्व में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचांदुर में ‘मिशन वात्सल्य’ एवं ‘मिशन शक्ति’ के तहत विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति सजग कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।
बाल संरक्षण और हेल्पलाइन सेवाओं से कराया गया अवगत
जागरूकता शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार से बचाव तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की सारगर्भित जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं व बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर तत्काल सहायता सेवाओं से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।
बैनर-पोस्टर के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के जरिए सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में समाज की भूमिका पर बल दिया गया। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी श्री देवेंद्र देशमुख, काउंसलर श्रीमती अशलेखा देवांगन, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल सिन्हा, चाइल्डलाइन केस वर्कर श्री कैलाश निषाद, आउटरीच वर्कर श्री अखिलेश डहरे, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री वाई. के. साहू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english