हरित रायपुर पहल : शहर के सौंदर्यीकरण एवं हरित विकास हेतु नगर निगम की पहल
0- बड़े अस्पतालों, उद्योग समूहों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, एनजीओ से बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में पंजीयन करवाकर स्वच्छ रायपुर की परिकल्पना साकार करने में सहभागिता की अपील
0- आयुक्त संबित मिश्रा की अधिक से अधिक स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग करवाने की विनम्र अपील
रायपुर। नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने के उद्देश्य से ‘हरित रायपुर पहल’ के अंतर्गत नगर पालिक निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों, कॉर्पोरेट संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों के साथ बैठक नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में शहर के सार्वजनिक उद्यानों, चौक-चौराहों, ट्रैफिक आइलैंड एवं रोड डिवाइडरों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) के माध्यम से संस्थाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया।
इस पहल के अंतर्गत सीएसआर एवं जनभागीदारी के माध्यम से शहर के हरित क्षेत्रों का विकास एवं दीर्घकालीन संधारण सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने हरित रायपुर – स्वच्छ रायपुर – सुंदर रायपुर” के संकल्प के साथ नगर निगम ने सभी इच्छुक संस्थाओं से सक्रिय सहभागिता की विनम्र अपील की है।
आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने बैठक में उपस्थित लगभग दो दर्जन से अधिक व्यवसायिक संस्थानों, अस्पतालों, स्वयंसेवी संगठनों, उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों को केन्द्र सरकार के नियम के अंतर्गत लागू बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी की सभी संस्थाओं से बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में केन्द्र सरकार के पर्यावरण विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर शीघ्र पंजीयन करवाकर स्वच्छ रायपुर शहर की परिकल्पना साकार करने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है. आयुक्त ने बड़े अस्पतालों, उद्योग समूहों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, एनजीओ से रेन वाटर हार्वेस्टिंग अधिक से अधिक स्थानों पर करवाने की अपील की है.
बैठक में नगर निगम रायपुर की अपर आयुक्त उद्यान सुश्री रूचि शर्मा, उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू, डॉ अंजलि शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर, सहायक अभियंता श्री संस्कार शर्मा, उपअभियंता सुश्री रुचिका मिश्रा एवं अन्य सम्बंधित नगर निगम अधिकारीगणों की उपस्थिति रही.









.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment