वर्तमान में पानी के मटमैलापन को दूर कर लिया गया है
0- सभी टंकियों में पर्याप्त जल भराव सुनिश्चित किया जा रहा है
रायपुर. नगर पालिक निगम रायपुर के अतर्गत 45 उच्चस्तरीय जलागारों के माध्यम से पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। विगत दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को हुई बरसात के कारण नदी से प्राप्त कच्चा जल में खेतों से केमिकलयुक्त फसल में से होते हुए पानी का अचानक आने से नदी का जलस्तर 30 इंच ओव्हर फ्लो हुआ था। चूँकि अभी जो नदी से कच्चा जल प्राप्त हो रहा है वह कलरयुक्त टरबिडीटी होने से आक्सीडेशन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसके कारण पानी मटमैला कलर का दिखाई पड़ता है। यद्यपि पानी को पर्याप्त क्लोरिनेशन एवं फिल्टर के बाद ही जलप्रदाय किया जा रहा है।
चूँकि कलरयुक्त पानी में कलर दूर करने के लिए ब्लीचिंग पावडर एवं चूना के घोल का मिलाया जाता है, जो कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में मिलाई जा रही है। विगत दिवस 2 स्थानों पर पर मुख्य पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होने के कारण जोन क्रमांक 1 एवं 8 के कुछ क्षेत्रों में मटमैला पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मुख्य पाईप लाईन के क्षतिग्रस्त पाईप को सुधार कर लिया गया है एवं किसी भी प्रकार की दूषित पानी नही मिल रहा है। वर्तमान में पानी के मटमैलापन को दूर कर लिया गया है साथ ही लीकेज सुधार कर पर्याप्त केमिकल का उपयोग करते हुए शुद्धिकरण की प्रक्रिया की जा रही है एवं सभी टकियों में पर्याप्त जलभराव सुनिश्चित किया जा रहा है।









.jpeg)
.jpg)
Leave A Comment