ब्रेकिंग न्यूज़

 महतारी वंदन योजना से ममता ध्रुव को मिला आर्थिक संबल

0- योजना की राशि से व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए नहीं लेना पड़ता कर्ज, बच्चों की स्कूल फीस भरने में भी मिल रही मदद
0- ममता ध्रुव बोलीं, महतारी वंदन योजना की राशि से बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बनकर उभरी है। योजना से मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भी योगदान दे रही हैं। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम टोकरो की श्रीमती ममता ध्रुव भी इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
जय मां शारदा स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती ममता ध्रुव बताती हैं कि पहले उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और जरूरतें पूरी करने के लिए शासन से ऋण लेना पड़ता था। लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि को वे नियमित रूप से बचाकर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर इसी बचत का उपयोग करती हैं। इससे उन्हें व्यवसाय संबंधी आवश्यकताओं के लिए बार-बार कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती।
श्रीमती ध्रुव बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि से वे अपने बच्चों की स्कूल फीस भी जमा में भी कुछ मदद मिल रही है। ममता के लिए यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि परिवार की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने का माध्यम बन गई है।
ममता का कहना है कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। नियमित आर्थिक सहायता से बचत करने की आदत बढ़ी है और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने में आत्मविश्वास मिला है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english