ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा उत्साह का सैलाब, 11 देशों के 9,000 धावकों ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ ।  पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने रविवार को ‘चंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन’ के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं, जिसमें कई आईएएस अधिकारी 42 किमी और 21 किमी की श्रेणियों में हिस्सा ले रहे हैं।
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि देखिए, चंडीगढ़ के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि आज हमारी दूसरी अंतरराष्ट्रीय मैराथन हो रही है। हमने पिछले साल भी इसका आयोजन किया था। तब इसमें कुल 3,500 के आसपास लोग शामिल हुए थे। आज, मुझे लगता है कि यह संख्या लगभग 9,000 होगी। यानी, इसमें लोगों की भागीदारी बढ़ी है; पूरे देश और दुनिया के 10-11 देशों से लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं। हमारे स्थानीय निवासी भी, भले ही 5 किलोमीटर की श्रेणी में कोई इनाम न हो, फिर भी इसमें दौड़े ताकि सभी स्वस्थ रहें।
राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ मैराथन का दूसरी बार सफल आयोजन सभी अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 11 देशों के धावकों ने हिस्सा लिया, जो शहर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 360 प्रतिभागियों ने 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ में हिस्सा लिया। इतनी लंबी दूरी की दौड़ पूरी करना आसान नहीं होता और इसके लिए शारीरिक क्षमता के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन की भी जरूरत होती है।उन्होंने विशेष रूप से एक भारतीय महिला एथलीट की भागीदारी पर गर्व जताया। कटारिया ने कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के लिए सकारात्मक संकेत है। ऐसे आयोजन युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। इस दौरान राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपीलों और उनके प्रभाव को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बातों का लोगों पर असर होता है। जब कोई व्यक्ति स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना जीवन जीता है, तो लोग स्वाभाविक रूप से उससे प्रेरित होते हैं और उसकी बातों का अनुसरण करते हैं।
अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए कटारिया ने वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय देश ने युद्ध में हार का सामना किया था। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अपील पर देशभर के लोगों ने राष्ट्रहित में सहयोग दिया था। माताओं और बहनों ने भी देश की रक्षा के लिए अपने सोने के गहने तक दान कर दिए थे। कटारिया ने कहा कि यह उदाहरण बताता है कि जब देश का नेतृत्व किसी बड़े उद्देश्य के लिए लोगों से अपील करता है और स्वयं भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो आम नागरिक भी आगे आकर योगदान देते हैं। राज्यपाल ने चंडीगढ़ मैराथन को खेल संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english