इन 3 चीजों की कमी से शरीर में चढ़ती है नस
शरीर में पोषक तत्वों की कमी हमें कई बीमारियों का शिकार बना देती है और कभी-कभार ये बीमारियां इतना घातक रूप ले लेती हैं, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं, जिसमें खान-पान की खराब आदतें, तनाव और व्यस्त जीवनशैली प्रमुख कारण हैं। इन्हीं में से एक समस्या है सोते वक्त नस चढ़ जाना। शरीर में सोते वक्त नस चढ़ जाना आम समस्या है लेकिन ऐसा कई बार शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी के कारण भी ऐसा होता है।
शरीर में इन 3 चीजों की कमी से चढ़ती है नस
विटामिन सी की कमी
शरीर में विटामिन सी की कमी कई समस्याओं का कारण बनती है। विटामिन सी की कमी सर्दी और जुकाम जैसी समस्याओं के साथ-साथ हमारी आंखों के नीचे काले घेरे का भी प्रमुख कारण है। विटामिन सी हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये शरीर में लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। विटामिन सी हमारी रक्त कोशिकाओं को भी मजबूत बनाने में मदद करता है, जिसके कारण हमारी स्किन हेल्दी होती है। यही कारण है कि जब हमारी रक्त कोशिकाएं मजबूत नहीं होती है तो हमें हमारी नसें कमजोर हो जाती है और आसानी से एक के ऊपर एक चढ़ जाती है, जिसके कारण आपको तेज दर्द का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या से बचने के लिए आप मेडिकल या फिर डॉक्टर की सलाह लें सकते हैं। इसके अलावा आप विटामिन सी युक्त आहार का सेवन भी कर सकते हैं ताकि शरीर में विटामिन सी की कमी पूरे हो सके। शरीर में विटामिन सी की आपूर्ति के लिए सिट्रस फल- नींबू, टमाटर, पालक, फूलगोभी, ब्रोकली जैसे हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
हीमोग्लोबिन की कमी
सोते वक्त नस हाथ-पैर या कंधे की नस चढ़ जाना शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी भी दर्शाता है। दरअसल हीमोग्लोबिन की कमी से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता,जिसके कारण अंगों की नस चढ़ जाती है। शरीर के किसी भी अंग की नस चढ़ जाने से व्यक्ति खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगता है। हमारी रक्त कोशिकाओं में मौजूद हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है, जो कि शरीर के संचालन के लिए एक जरूरी प्रक्रिया है। ये प्रक्रिया जब सुचारू रूप से नहीं चल पाती तो नस चढऩे लगती है। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आप चाहे तो इन खाद्य पदार्थों का भी सेवन कर सकते हैं।
हीमोग्लोबिन को बढ़ाने वाले फूड-चुकंदर, आम, अंगूर, सेब, अमरूद, हरी सब्जियां, नारियल, तुलसी, तिल, पालक, गुड़, अंड।
आयरन की कमी
शरीर में आयरन की कमी के कारण भी सोते वक्त नस चढ़ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा बार-बार होता है तो आपके शरीर में आयरन की कमी है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप आयरन युक्त सप्लीमेंट और फूड का सेवन कर सकते हैं। दरअसल आयरन की कमी से शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिसके कारण नस चढ़ जाने की दिक्कत सामने आती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप ये फूड खा सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां, पालक, बीन्स, दाल, नट्स, ब्राउन राइस, गेहूं, ड्राई फूट्स।
---
Leave A Comment