प्राकृतिक चिकित्सक है ये फूल
मौसम में परिवर्तन के साथ ही कई तरह की बीमारी जोर पकडऩे लगती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं और सर्दी - बुखार की दवाएं लोग घर पर रखते ही हैं। हालांकि, मेडिसिन तो तुरंत असर कर जाती है, लेकिन हम लोग अक्सर नेचुरल उपचार को अनदेखा कर देते हैं, जो हमारे रसोई घर में आसामी से मौजूद होता है। कुछ ऐसे घरेलू उपचार हैं, जिनका इस्तेमाल करके सर्दी, जुकाम और बुखार में राहत पाया जा सकता है।
अदरक की चाय से लेकर हल्दी वाले दूध तक, बीमार होने पर हम सभी आजमाए हुए घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। एक और मसाला है जो फ्लू जैसे लक्षण होने पर बेहद लाभदाई होता है, वह है स्टार एनीज यानी चकराफूल। कहते हैं कि स्टार अनीस रसोई घर में गुप्त फ्लू सेनानी है जो आपके पास होना चाहिए। इसका उपयोग पुलाव, बिरयानी बनाने में खड़े मसाले के रूप में किया जाता है। इसे बहुत तरह के सूप में भी मिलाया जाता है। साथ ही इसका उपयोग जैम बनाने में भी किया जाता है।
विटामिन से भरपूर है...
स्टार एनीज़ को अक्सर प्राकृतिक चिकित्सा के रूप में जाना जाता है। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन ए और सी होते हैं, जो शरीर में संक्रमण को ठीक करने और लडऩे में बेहद मददगार होते हैं। बारिश में ठंडक होने के दौरान विटामिन सी विशेष रूप से सुखदायक होता है।
स्टार एनीज़ के स्वास्थ्य लाभ...
स्टार एनीज़ को लोकल भाषा में चकराफूल भी कहा जाता है। इसका स्वाद बेहद मसालेदार होता है। यह अजीबोगरीब मसाला आपके शरीर के लिए हेल्थ से भरपूर होता है और आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकता है। बहुत सालों से इसे एशिया, यूरेसिया और चाइना के लोग खाने मे पसंद करते हैं। इसका उपयोग साउथ इंडियन व्यंजनों मे किया जाता है और चाइनीज डिशस तो इसके बिना अधूरी है।
स्टार ऐनिज मे एनएथोल नाम का एक रसायन होता है जिसके कारण इसका टैस्ट मुलेठी के जैसा लगता है, सिर्फ स्वाद ही मुलेठी जैसा नहीं है बल्कि गुण मे भी यह उसी के जैसा है । इसमें ऐसे तत्व पाये जाते हंै जो बैक्टीरिया,फंगस को मात दे सकता है। स्टार ऐनिज मे हल्की मात्रा में विटामिन बी पाया जाता है। इसमे केल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ साथ बहुत तरह के मिनरल्स भी पाये जाते है। यह पाउडर और साबूत दोनों तरह से बाजार में उपलब्ध है। यह जल्दी खराब नहीं होता है।
स्टार ऐनिज के फायदे
स्टार ऐनिज के तेल की मालिश करने से शरीर की ऐठन दूर होती है, जोड़ो का दर्द हो या आर्तिरटिस या कोई भी हड्डियों का दर्द दूर होता है। सर्दी जुकाम से गले मे दर्द होता है और खांसी भी बहुत होती तो उस समय मे स्टार ऐनिज की चाय बहुत फायदेमंद होती है।
-इसके तेल में एंटीसेप्टिक गुण पाये जाते हैं, जिससे घाव और चोट में राहत मिलती है। इसके तेल में पाये जाने वाले तत्व थायमोल, टेरपीनिल और एनिथोल के कारण फ्लू जैसे बीमारी मे भी उपयोगी है।
- इसके उपयोग से बढ़ते उम्र की समस्या, चिंता, मोनोपोज की समस्या, ब्रोंकाइटिस और मधुमेह जेसी नसार बीमारियों को लडऩे मे ताक़त होती है।
-इसकी खुशबू बहुत ही अच्छी होती है,जिससे मुंह की दुर्गंध भी कम होती है।
- यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और सूजन, गैस, अपच और कब्ज मे राहत मिलती है। बच्चों मे होने वाले पेट के दर्द को भी कम करता है।
इसके सेवन से हमें कोई भी नुकसान नहीं है पर हमं े इसकी मात्रा को ध्यान में रखना होता है। आयुर्वेद में कहा गया है कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है।
Leave A Comment