बालों को झडऩे से भी रोकता है ओट्स
ओट्स करीब 3 हजार साल पहले पूर्व योरोप का एक मुख्य अनाज था। ओट्स की कई सारी किस्में होती हैं जैसे कि- ओट ग्रोट, ओट ब्रान, आयरिश ओट्स, रोल्ड ओट्स, क्विक ओट्स, इंस्टेंट ओट्स और ओट फ्लोर आदि। ओट्स को हिन्दी में जई का दलिया कहा जाता है।
सामान्यत: ओट्स में फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस और पौटेशियम बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिसके शरीर में बहुत अधिक फायदे हैं। ओट्स में जिंक, आयरन और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है। ये पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और इन्हें गिरने से भी बचाते हैं।
ओट्स का सेवन आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज लोग इसे नाश्ते के रूप में भी बहुत इस्तेमाल करते हैं। जिन लोगों को बालों के झडऩे की समस्या हो वो लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं। ओट्स कोलेस्ट्राल को भी कंट्रोल करता है। दिल की बीमारियों को भी दूर करता है। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज रोकता है। वजन कम करने में भी यह फायदेमंद है। ओट्स के सेवन से स्मरणशक्ति बढ़ती है। इससे स्कीन को भी फायदा होता है। यह स्कीन से बैक्टीरिया और आइल को हटाता है और उसमें निखार लाता है। ओट्स का रोजाना सेवन कैंसर जैसी बीमारी को रोकता है।
---
Leave A Comment