भुने, अंकुरित या उबालकर, किस तरह चने खाना है ज्यादा फायदेमंद?
चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। चने में प्रोटीन, काब्र्स, आयरन, फाइबर और फोलेट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए हेल्थ एक्सपट्र्स भी काले चने खाने की सलाह देते हैं। यही वजह है कि अधिकतर लोग अकसर चने खाते भी हैं। कुछ लोग चने भूनकर खाते हैं, तो कुछ अंकुरित करके या फिर उबालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में अकसर लोगों मन में सवाल रहता है कि किस तरह के चने खाना अधिक फायदेमंद होते हैं?
भुने हुए चने
अधिकतर लोग चने भूनकर खाना पसंद करते हैं। क्योंकि भुने हुए चने स्वाद में काफी अच्छे लगते हैं। अगर आपको सर्दी-जुकाम या कोई अन्य कफ विकार है, तो आप भुने हुए चने खा सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड रोगियों के लिए भी भुने हुए चने अधिक फायदेमंद होते हैं। ओवरवेट होने पर भी आप भुने हुए चने खा सकते हैं। लेकिन जो लोग पतले हैं, उन्हें चने से परहेज करना चाहिए।
अंकुरित चने
हेल्थ एक्सपट्र्स हमेशा अंकुरित चने खाने की सलाह देते हैं। दरअसल, अंकुरित चने खाने से शरीर को अधिक लाभ मिल सकता है। अंकुरित चने में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं। अंकुरित चने खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी कॉम्पलेक्स मिल सकता है। चने को अंकुरित करके खाने से प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। इससे आपकी मसल्स स्ट्रान्ग बनती हैं। अंकुरित चने को पचाने में थोड़ी दिक्कत आती है, इसलिए अगर आपको कोई दिक्कत होती है तो आपको अंकुरित चने खाने से बचना चाहिए। अंकुरित चने में आप प्याज, खीरा और टमाटर मिलाकर खा सकते हैं।
उबले हुए चने
आप उबले हुए चने भी खा सकते हैं। उबले हुए चने खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। अगर आप उबले हुए चने खाना चाहते हैं, तो इसके लिए इन्हें घी में रोस्ट कर लें। रोस्टेड चने में नमक डालकर खाया जा सकता है। आप इनमें ऊपर से नींबू भी निचोड़ सकते हैं। इससे उबले हुए चने खाने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ेगी और आपको स्वाद भी पसंद आएगा।
चना किसे नहीं खाना चाहिए?
वैसे तो चना खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ खास लोगों को चना खाने से परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार वात प्रकृति के लोगों को चने नहीं खाने चाहिए। इसके अलावा जो लोग काफी दुबले-पतले और कमजोर हैं, उन्हें भी काले चने खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को अकसर ही कब्ज रहती है, उन्हें काले चने से परहेज करना चाहिए। अगर आपकी स्किन ड्राई या रूखी रहती है, तो आपको भी चने नहीं खाने चाहिए। आप भी अपनी डाइट में चने शामिल कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको कब्ज रहती है तो चने खाने से बचें।
Leave A Comment