जानिए एन 95 मास्क सैनिटाइज करने का तरीका
जब से दुनिया में कोरोना वायरस की बीमारी आयी है तब से भारत समेत पुरी दुनिया में एन 95 मास्क का प्रयोग सबसे सही माना गया है। पर कई लोगों का यह कहना है कि एन 95 मास्क को प्रयोग दोबारा करना सही नहीं है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे की कैसे एन 95 मास्क को सैनिटाइज कर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है।
एन 95 मास्क को कैसे करें सैनिटाइज
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने अपने अध्ययन में यह बताया है कि दूषित या प्रयोग किया हुआ एन95 मास्क को हाइड्रोजन पेरोक्साइड या पराबैंगनी किरण के संपर्क में लाने से यह वायरस को खत्म करता है और मास्क को तीन उपयोग के लिए फिट बनाता है।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ ने ड्राई हीट करने पर भी मास्क से वायरस के हटने की बात कही है परंतु इस इस विधि के पालन करने पर मास्क तीन के बजाय दो उपयोगों के लिए ही प्रभावी था।
शोधकर्ताओं ने क्या कहा?
एन 95 मास्क को सैनिटाइज करके इसे कीटाणु रहित करने के विषय में अमेरिका के इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता विशाल वर्मा ने बताया कि किसी भी मास्क को सैनिटाइज करने की कई तरीके होते हैं, अधिकांश में इसका फिल्टर खराब हो जाता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि परीक्षण के दौरान यह पता चला कि अगर एन-95 मास्क को 50 मिनट तक 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर कुकर के अंदर रखा जाये तो यह मास्क को कीटाणु रहित हो जाता है और इसे दोबारा प्रयोग मे लाया जा सकता है।
रॉबर्ट फिशर, पीएचडी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी और संक्रामक रोगों हैमिल्टन, मोंटाना में अपने सहयोगियों के साथ 15 अप्रैल को एक प्रिप्रिंट सर्वर पर निष्कर्ष पोस्ट किया था। पर, अभी तक पेपर की समीक्षा नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि हमारे परिणामों से संकेत मिलता है कि एन 95 मास्क को यूवी और एचपीवी के लिए गर्मी के लिए दो बार तक फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।
---
Leave A Comment