ब्रेकिंग न्यूज़

  औषधीय गुणों का भंडार है कचनार
 कचनार या  Bauhinia Variegata   एक ऐसा अद्भुत फूल है, जिसे सब्जी के तौर पर खाया जाता है। यह कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है। आइए जानें कचनार के फायदे  ....
 क्या आपने कभी कचनार की कलियों की सब्जी खाई है?  हम आपको बता दें, कचनार एक बेहद स्वादिष्ट सब्जियों में से एक है। उत्तप्रदेश में  में इसकी सब्जी चाव से खाई जाती है। कुछ जगहों पर खासकर कचनार का अचार बनाकर खाया जाता है, तो कहीं सब्जी और कहीं मांस या फिर अन्य व्यंजनों के साथ मिलाकर इसे बनाया जाता है। कचनार की सब्जी खाने में जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही सेहतमंद भी है। कचनार की दो अलग-अलग वृक्षजातियों को बॉहिनिया वैरीगेटाऔर बॉहिनिया परप्यूरिया भी कहते हैं। उत्तराखंड में इसे आम भाषा में गुरियाल कहते हैं। 
 कचनार कई पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसमें मुख्य रूप से विटामिन सी, विटामिन के और अन्य कुछ आवश्यक खनिज पाए जाते हैं। यही वजह है कि कचनार के फूलों और कली को सब्जी के अलावा, दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह आपको कई बीमारियों से दूर रखने और उनके इलाज में मददगार साबित हो सकता है। यह मुंह के अल्सर, बदबूदार सासों, डायरिया, पीलिया, लिवर की समस्याओं और कमजोरी को दूर करने में भी मददगार है। आइए यहां आप कचनार के फूलों और कलियों के फायदे जानें। 
 हाइपोथायरायडिज्म में मददगार 
आपको जानकर हैरानी होगी कि कचनार की छाल से बना काढ़ा पीने से हाइपोथायरायडिज्म के इलाज में मदद मिलती है। कचनार का थायराइड असंतुलन में काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि यह शरीर से कफ को निकालने में मदद करता है। 
कब्ज और अपच से राहत 
कचनार की छाल का अर्क और पाउडर पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है। यह आपको अपच और कब्ज से राहत दिला सकता है क्योंकि यह पाचन क्रिया को ठीक करता है। यदि आप पेट से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आप कचनार के अर्क का उपयोग करें, यह पेट की समस्या को ठीक कर देगा। आप अपने पेट को साफ करने और बेहतर पाचन के लिए खाना खाने से पहले कचनाल की छाल के पाउडर से बने काढ़े का एक गिलास लें। 
 ब्लड प्यूरिफिकेशन में सहायक 
जी हां, कचनार आपके खून को साफ करने में मदद करता है। यह एक तरह से ब्लड प्यूरिफिकेशन का प्राकृतिक तरीका है। कचनार के कड़वे फूलों को एक महान ब्लड प्यूरिफायर के रूप में जाना जाता है। यह खून को साफ करने और खून से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार है। 
 हाई ब्लड शुगर के लिए प्रभावी 
अगर आप हाई ब्लड शुगर की समस्या से पीडि़त हें, तो कचनार आपके लिए एक बेहतरीन औषधी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कचनार के अर्क में मौजूद रसायन में इंसुलिन जैसे गुण होते हैं। यह आपके बढ़े हुए शुगर को कंट्रोल करने का एक प्राकृतिक नुस्खा है। आप कचनार के अर्क का काढ़ा बनाकर इसका सेवन करें। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english