ब्रेकिंग न्यूज़

  खूबसूरती की खान हैं सेब
शहनाज हुसैन की कलम से.....
 बाजार  में सेब की नई फसल ने  दस्तक दे दी है। देश के मुख्य पहाड़ी राज्यों  में सेब की फसल जुलाई के अंत तक पक जाती है तथा सेब का सीजन  अगस्त के पहले माह में शुरू हो जाता है तथा अक्टूबर के अंत तक चलता है । हालांकि  बाजार में सेब  की बिक्री  साल भर चलती है लेकिन  अक्टूबर  के बाद  सेब  बगीचों  की  बजाय  कोल्ड स्टोर  से  आना शुरू होते हैं या फिर महंगे विदेशी ब्रांड के उपलब्ध होते हैं जो कि  काफी महंगे  होते हैं और  आम आदमी की  पकड़  से  बाहर  होते हंै।  इसलिए  अगर आप सेब का आनन्द  उठाना  चाहते है ंतो यह सबसे  सही सीजन है जहां बगीचों से सीधे उचित दाम पर  सेब आपकी रसोई में पहुंच रहे हैं। 
  इस सेब  सीजन में विभिन्न प्रजातियों के रसीले , रंग बिरंगे , स्वास्थ्य बर्धक और खूबसूरत  सेबों का हम सभी आनन्द लेते हैं , लेकिन क्या आप जानते हैं की सेब   आपके  स्वास्थ्य  के अलावा  आपकी खूबसूरती  निखारने के  भी काम आ सकते हैं । सेब अपने विभिन्न गुणों  की बजह से जहां स्वास्थ्य के लिए संजीदा लोगों की पहली पसंद माने जाते हैं तो दूसरी हर्बल के माध्यम से सौन्दर्य  निखारने बाले ब्यूटी सैलून और सौंदर्य  विशेषज्ञों  की भी पहली पसंद माने जाते हैं।
सेब पौष्टिक आहार में सबसे  सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक फल माना जाता है।  ताजे सेब फाईबर, विटामिन-सी, कॉपर,मिनरल  तथा विटामिन ए जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होते है जिसकी वजह से इनके नियमित  सेवन से  दिल, हड्डियों, आंखों और पुराने  मानसिक  रोगों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।  सेब को विश्वभर में स्वास्थ्यवर्धक तथा ताजे  फलों के लिए जाना जाता है। 
सौंदर्य निखारने के लिए सेब का ऐसे करें इस्तेमाल
-सेब को पीस कर इसमें एक चमच शहद , गुलाब जल और  जई का ऑटा मिलाकर  पेस्ट बना लें  तथा इस पेस्ट को चेहरे तथा खुले भाग पर लगा कर आधे घण्टे बाद ताजे साफ पानी से धो डालें ।  इससे त्वचा की  बाहरी मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी जिससे आपकी त्वचा साफ और निखरी निखरी नजर आएगी।  
-  सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धोने से त्वचा में चमक तथा निखार आता है।  सेब का जूस  त्वचा पर लगाने से त्वचा  के प्रकृतिक  पी एच संतुलन को बनाये रखने में मदद मिलती है।  अगर आप जूस लगाने से परहेज़ करते हैं तो आप सेब का स्लाइस भी चेहरे पर रगड़ सकते हैं। 
- सेब में आद्रता की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।  सेब खाने से आप शरीर को हाईड्रेट कर सकते हैं जिससे आपकी त्वचा प्रकृतिक तौर पर निखरी नजऱ आएगी। आप  ताजे सेब की स्लाइस काट कऱ  अपने चेहरे पर लगा लीजिये तथा जब यह स्लाइस सुख जाएं तो आधे घण्टे बाद इन स्लाइस को  हटा कर चेहरे को ताजे पानी से धो डालिये । सेब में विद्यमान विटामिन ई से आपके चेहरे की त्वचा मुलायम और हाईड्रेट  रहेगी।  सेब को आप अपने फेस पैक में नियमित रूप से शामिल करके इस फल  के प्रकृतिक गुणों का लाभ उठा सकती हैं । 
-सेब के रस में बादाम तेल तथा दूध या दही मिलाकर स्क्रब के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है। सेब के कदूकश को दही में मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते है। सेब के असब के सिरके को अनेक सौंदर्य समस्याओं का समाधन माना जाता है। इससे त्वचा तथा खोपड़ी के एसिड एलकाईन संतुलन बना रहता है तथा यह कील-मुहासों  में काफी मददगार साबित होती है। सेब के असब के सिरके को बाहरी रूप में त्वचा तथा बालों की सौंदर्य समास्याओं के लिए प्रयोग किया जाता रहा है, इससे बाल धोने से अनेक  फायदे होते है। शैम्पू के बाद दो चम्मच सेब के सत के सिरके को पानी के मग में डालकर सिर को धोने में बालों की समस्याएं खत्म होती है तथा बालों में चमक आती है।  
-यदि आप बालों की रूसी की समस्या से जूझ रहे हंै तो बालों को शैम्पू करने से आधा घण्टा पहले दो चम्मच सेब के सत के सिरके को खोपड़ी पर अहिस्ता-आहिस्ता मलिए। इसके बाद बालों को शैम्पू से धोने से बालों की रूसी खत्म हो जाती है। अगर आप गम्भीर रूसी की समस्या का सामना कर रहे हंै तो सेब के सत के सिरके को रूई  में डुबो कर पूरी खोपड़ी पर धीरे-धीरे लगाएं तथा इसे बालों में सोखनें दें। इसके आध घंटा बाद बालों को शैम्पू से धो ड़ाले इससे  रुसी की समस्या खत्म हो जाएगी।
- सेब के सत के सिरके को पानी में मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाने से चेहरे का एसिड-एलकालीन संतुलन बना रहता है तथा त्वचा की सौन्दर्य समस्याओं से निजात मिलती है। सेब के सत के सिरके से त्वचा की खारिश/खुजली  में भी मदद मिलती है। अपने नहाने के पानी में सेब के सत के सिरके को डालकर पानी के नहाने में त्वचा की खाज-खुजली में राहत मिलती है। सेब के सत के सिरके से शरीर की गांठ तथा मस्सों से भी मुक्ति मिलती है। शरीर के मस्सों पर सेब के सत का सिरके के रोजाना लगाने से मस्से खत्म हो जाते हैं। सेब के लगातार  सेवन से आप लम्बे , चमकीले बाल पा सकते हैं । सेब में परोसायना ईडन  बी 2 मौजूद होते हैं जो कि बालों के स्वास्थ्य के लिए अति महत्वपूर्ण  माने  जाते हंै । 
-ताजे सेब फाईबर, विटामिन-सी, कॉपर तथा विटामिन  ए  जैसे पौषक तत्वों से भरपूर होते हंै तथा सेब में विद्यमान  रैटीनायइस शरीर में निरोगी त्वचा के विकास तथा त्वचा केंसर के खतरे को कम करती है। सेब मात्रा एक स्वादिष्ट  फल ही नहीं हैं बल्कि सुन्दरता के गुणों की खान भी है। सेब में विद्यमान मल्टी विटामिन पोषक  तथा प्राकृतिक फ्रूट एसिड से त्वचा की रंगत में निखार आता है तथा टैनिंग से प्रतिरक्षा मिलती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से शरीर में चिकनाई तथा रोगाणुओं से छुटकारा मिलता है जिससे शरीर में ताजगी स्वास्थ्यवर्धक तथा त्वचा में लालिमा आती है। सेब के निरन्तर प्रयोग से त्वचा पर काले दाग तथा कील-मुंहासे के उपचार में मदद मिलती है। सेब में मिनरल तथा विटामिन के अलावा पैकटिन तथा टैनिन विद्यमान होते हंै जिससे त्वचा की रंगत में गोरापन आता है। अत्यन्त संवेदनशील त्वचा पर पैक्टिन का अत्यन्त आरामदेह प्रभाव देखने में मिलता है। सेब को बेहतरीन स्किन टोनर  फेशियल टोनर माना जाता है तथा सेब त्वचा को शान्त करता है, सिर की त्वचा सापफ करता है तथा चेहरे से झुर्रियों को मिटाता है जिससे धमनियों में रक्त संचार बढ़ता है तथा त्वचा में खिंचाव आता है। सेब में एंटी ऑक्सीडेंट गुण विद्यमान होते हैं जिससे त्वचा में यौवनता बरकरार रहती है तथा बुढ़ापे को रोकती है। नवीनतम अनुसंधान में यह पाया गया है कि हरे सेबों में पॉली पफीनाइलन तत्व विद्यमान होते हंै जिससे बालों के झडऩे को रोकने में अहम मदद मिलती है। सेब में  फ्रूट एसिड विद्यमान होते हंै जो कि त्वचा को साफ करने में अहम भूमिका अदा करते हंै तथा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाते है ंजिससे त्वचा में चमक आती है तथा काले दाग धब्बों से मुक्ति मिलती है।
-फ्रूंट  एसिड से त्वचा में तैलीयपन कम होता है जिससे कील-मुंहासों को रोकने में मदद मिलती है।
( लेखिका अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं।)
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english