ब्रेकिंग न्यूज़

  शकरकंद और आलू में कौन है ज्यादा फायदेमंद
 आप आलू और शकरकंद तो खाते ही होंगे! लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन सा अधिक फायदेमंद है?   आलू व शकरकंद दोनों ही खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह  कुछ हद तक स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। सामान्य तौर से आलुओं में केले से भी ज्यादा पोटेशियम होता है और वह फाइबर से भी भरपूर होते हैं। 
 आलू और शकरकंद में  बीटा कैरोटीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा अलग-अलग होती है। ये शकरकंद में थोड़ी ज्यादा होती है तभी इसका रंग लाल होता है। आम तौर पर बीटा कैरोटीन आप की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  जो लोग बीटा कैरोटीन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं उनकी समय से पहले रोगों द्वारा मृत्यु बहुत कम होती है। कुछ लोग इसीलिए शकरकंद को बहुत स्वास्थ्यवर्धक मानते हैं और आलुओं से चूंकि चिप्स, फ्राईस आदि बनाये जाते हैं, इसलिए उन्हें हानिकारक माना जाता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच क्या क्या अंतर होता है।
 दोनों के बीच पोषण के आधार पर अंतर
-कैलोरी - एक सफेद आलू में 125 कैलोरी होती हैं। शकरकंद में 108 कैलोरी होती हैं।
--प्रोटीन- सफेद आलू में 1.9 ग्राम प्रोटीन होता है और शकरकंद में 1.3 ग्राम प्रोटीन होता है।
-वसा- दोनों  सफेद और मीठे आलू में 4.2 ग्राम वसा होती है। यानी एक समान मात्रा।
- कार्बोहाइड्रेट-  एक सफेद आलू में 20.4 ग्राम काब्र्स होते हैं और एक शकरकंद में 16.8 ग्राम काब्र्स होते हैं।
-फाइबर- सफेद आलू में 1.4 ग्राम फाइबर होता है और शकरकंद में 2.4 ग्राम होता है।
- शुगर- एक सफेद आलू में 5.5 ग्राम तो शकरकंद में 5.5 ग्राम शुगर होती है।
- पोटेशियम-  एक सफेद आलू में 219 मिलीग्राम (प्रतिदिन जरूरत का 4.7 प्रतिशत ) तो शकरकंद में 372 मिलीग्राम पोटेशियम ( दैनिक जरूरत का 7.9 प्रतिशत) होता है।
- विटामिन सी- दोनों  में 12.1 मिलीग्राम विटामिन सी होता है (दैनिक जरूरत का 13.4 प्रतिशत  है)।
 इन दोनों में अंतर  के बाद  पता चलता है कि आलू में बेशक कैलोरी ज्यादा होती हैं (केवल 17 कैलोरी) जो कि न के समान हैं। परंतु आलू में बाकी पोषण जैसे पोटैशियम व प्रोटीन आदि शकरकंद से बहुत अधिक मात्रा में उपलब्ध है। अत: आलू भी आप की सेहत के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। 
 डायबिटीज के मरीज किसे खा सकते हैं  
जैसा कि हम जानते हैं कि डायबिटीज के रोगियों को खान पान का विशेष ध्यान रखना होता है। तो यदि वे इनका सेवन कम मात्रा में कर रहे हैं तो दोनों में किसी से भी उन को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। कुछ आलू छोटे साइज के होते हैं तो वह (आलू जो आप को मुठ्ठी जितने आकर के हों) उन्हें खा सकते हैं। परन्तु शकरकंद का साइज आलू से थोड़ा बड़ा होता है। इसलिए आप या तो उसे आधा करके खाएं या बिल्कुल ही न खाएं। 
 वजन घटने में कौन सा सहायक है  
लोगों में यह भ्रम होता है कि जब  वजन घटाना हो तब आलू नहीं खाना चाहिए। परन्तु इन आलुओं को कैसे खा रहे हैं, उस बात पर हमारा वजन बढऩा या घटना निर्भर करता है। यदि आप आलू को चिप्स के रूप में तल कर (फ्राई) खा रहे हैं तो उन में मौजूद तेल के कारण जाहिर है आप का वजन बढ़ेगा ही। परंतु यदि आप आलुओं को ऐसे ही खा रहे हैं तो आप का वजन नहीं बढ़ता। ज्यादा पोषण मौजूद होने के कारण यह आप के लिए हेल्दी भी है।  

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english