ब्रेकिंग न्यूज़

  हाई कोलेस्ट्रॉल का आंखों पर भी पड़ता है असर
 कोलेस्ट्रॉल  हमारे ब्लड वैसेल्स में पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल एक वैक्स जैसा पदार्थ होता है। शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी है , लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए, तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने से मोटापा, हार्ट डिसीज, हाई बीपी, डायबिटीज आदि समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों को इसका असर आंखों में भी दिखता है।   
 आंखें कमजोर हो सकती हैं 
कोलेस्ट्रॉल बढऩे के साथ आंखें कमजोर होने लगती है। अचानक से व्यकित अंधेपन की ओर नहीं बढ़ता। लेकिन सामान्य दिखने वाली चीजें भी धुंधली नजर आने लगती हैं। आंखों से दिखना कम हो जाने पर आंखों की जांच तुरंत करवानी चाहिए। जिन लोगों की आंखें पहले से ही कमजोर हैं, उन्हें उच्च कोलेस्ट्रॉल का ज्यादा असर पड़ता है।
 कॉर्निया को प्रभावित करता है  
कोलेस्ट्रॉल बढऩे का बुरा असर कॉर्निया पर पड़ता है। मरीज की आंख में आर्कस सेनिलिस नाम की बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में कॉर्निया के चारों ओर भूरे या पीले रंग से छल्ले बन जाते हैं। कॉर्निया में कोलेस्ट्रॉल  जमने के कारण ऐसा होता है। इसका इलाज सर्जरी से किया जाता है।  
 रेटिना को प्रभावित करता है 
कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढऩे का बुरा असर रेटिना पर पड़ता है। कोलेस्ट्रॉल  बढऩे के कारण रेटिनल वेन ऑक्लुजन  नाम की बीमारी हो जाती है। इस बीमारी में रेटिना तक खून ले जाने वाली कोशिकाएं ब्लॉक हो जाती हैं। ग्लूकोमा, डायबिटीज, हाई बीपी और ब्लड डिसआर्डर के मरीजों को ये समस्या ज्यादा होती है।   
 आंखों के आसपास पीलापन बढ़ सकता है 
हाई कोलेस्ट्रॉल  के कारण आंखों के आसपास की त्वचा पीली हो जाती है। ऐसा कोलेस्ट्रॉल  जमा होने के कारण होता है।  आंखों के आसपास छोटे दाने भी नजर आते हैं। इस समस्या को जैंथिलास्मा  के नाम से जानते हैं। जो लोग स्मोकिंग करते हैं या जिन्हें डायबिटीज या हाई बीपी है उन्हें ये समस्या ज्यादा परेशान करती है।        
 उच्च कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या करें?- 
-हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर जांचने के लिए  लिपिड प्रोफाइल टेस्ट किया जाता है। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह पर खून की जांच करवाते रहें।  
-खून में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए  हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों को अपनाएं। जैसे- एक्सरसाइज करना, पानी का सेवन, हेल्दी डाइट लेना आदि।
-अपनी डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल करें। 
-मीठी चीजों का सेवन न करें।
-जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन न करें।  
-अलसी के बीजों को हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक माना जाता है।
-खाने में लहसून की कली, मेथी के दाने और नींबू पानी का सेवन करें। इससे कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद मिलती है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english