ब्रेकिंग न्यूज़

 पेट साफ नहीं होता तो इस तरह खाएं खीरा, कब्जियत होगी दूर
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोजाना खीरे का सेवन कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस समस्या में किसी तरह करें खीरे का सेवन?  
 खीरे का जूस पिएं  
खीरे से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से आपको आपको मल त्याग में परेशानी नहीं होती है। कब्ज की समस्या होने पर आप खीरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप करीब दो खीरे का जूस निकाल लें और इसमें एक नींबू का रस मिला दें। साथ ही इसमें एक चुटकी काला नमक भी मिला सकते हैं।  
 खीरे का सलाद  
खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे आपके पेट में मल सॉफ्ट बनता है। जिससे सुबह मल त्याग करते समय आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके लिए आप बाजार से करीब दो से चार खीरे ले आएं और इसे सलाद की तरह खा सकते हैं।  
 खीरे की स्मूदी 
खीरे की स्मूदी से आप कब्ज की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप खीरे को मिक्स में पिस लें। इसके बाद इसमें धनिया और पुदीने के पत्तों को मिक्स में डाल कर पीस लें और खीरे की स्मूदी में मिला दें। इसके अलावा आप इसमें एक चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं।  
 खीरा का रायता  
भारत में त्योहारों पर खीरे का रायता खाया जाता है। इससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही ये पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। रायता बनाने के लिए आपके पास खीरा, दही और जीरे का पाउडर व काले नमक की आवश्यकता होती है। इन सभी को अपनी आवश्यकतानुसार मिलाकर आप रायता बनाएं और डाइट में इसे शामिल करें।  
 कब्ज में किस तरह से फायदेमंद होता है खीरा? 
-खीरा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। सुबह के समय खीरा खाने से आपकी भूख शांत होती है।  
-पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं।  
-आपके शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में खीरा सहायक होता है।  
-खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके मल को नरम बनाती है।  
बाजार में खीरा आसानी से उपलब्ध होता है। ये आपकी कई समस्या को दूर करने के साथ कब्ज में भी लाभकारी होता है। सुबह के समय खीरा खाना ज्यादा उपयोगी होता है, लेकिन आप इसे अपने आहार के साथ भी ले सकते हैं।  

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english