कैस्टर ऑयल या ऑलिव ऑयल, किसे लगाने से जल्दी बढ़ते हैं बाल?
बालों के अच्छे विकास के लिए जितना आपका खानपान जरूरी है, उतनी ही बालों में तेल लगाना भी है। क्योंकि भोजन आपको सिर्फ आंतरिक रूप से पोषण प्रदान करता है, लेकिन तेल लगाने से बालों को बाहरी रूप से पोषण प्रदान करने में भी मदद मिलती है। आमतौर पर लोग बालों में सरसों, नारियल, बादाम का तेल, अरंडी और जैतून के तेल के प्रयोग करते हैं। लेकिन जब बालों की ग्रोथ बढ़ाने की बात आती है, तो जैतून और अरंडी के तेल का प्रयोग सबसे अधिक किया जाता है। लेकिन लोगों के बीच में यह भी कंफ्यूजन देखने को मिलती है कि बालों के विकास के लिए दोनों में कौन से तेल अधिक लाभकारी है। किसे लगाने से बाल ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
इसमें कोई संदेह नहीं है कि दोनों ही तेल बालों के लिए बहुत लाभकारी हैं। लेकिन जब बालो के तेजी से विकास की बात आती है, तो इस स्थिति में जैतून के तेल का प्रयोग अधिक लाभकारी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह विटामिन ई से भरपूर होता है। यह बालों को पोषण प्रदान करने और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही दो मुंहे और रूखे बालों की समस्या दूर करता है। बालों के विकास के लिए जैतून का तेल आदर्श होता है।
लेकिन अगर बालों में डैंड्रफ और फंगस की समस्या है, तो इस स्थिति में अरंडी का तेल अधिक लाभकारी होता है। स्कैल्प में मौजूद गंदगी और डैंड्रफ भी बालों के विकास को रोकते हैं, साथ ही हेयर फॉल और बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करते हैं। इस स्थिति में अरंडी के तेल का प्रयोग करने से उनकी समस्याएं दूर हो सकती हैं और बालों के विकास में मदद मिल सकती है।
बालों के विकास के लिए दोनों में से कौन से तेल का प्रयोग करें?
बालों को स्वस्थ रखने और उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप दोनों ही तेलों को समान मात्रा में मिलाकर लगा सकते हैं। इस तरह आपके बालों को दोनों का लाभ मिलेगा। अरंडी का तेल वैसे भी काफी गाढ़ा होता है, इसलिए बहुत से लोग इसका प्रयोग करने से बचते हैं। लेकिन जैतून के तेल में मिलाकर लगाने से यह पतला हो जाता है और बालों में आसानी से अवशोषित हो जाता है। इस तरह दोनों का प्रयोग करने से आपकी बालों से जुड़ी लगभग सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpeg)
Leave A Comment