कभी नहीं खाना चाहिए खाली पेट तरबूज, हो सकती हैं ये बीमारियां
गर्मियों के मौसम में तरबूज बहुत अधिक मात्रा में खाया जाता है। इस फल में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है इसलिए भी यह गर्मियों में लोगों का फेवरेट फ्रूट होता है। लाल रंग का यह मीठा सा फल लोगों को कितना पसंद आता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग इसे कभी भी खा लेते हैं। नाश्ते और इवनिंग स्नैक्स के तौर पर तरबूज खाया जाए तो ठीक है, लेकिन अगर इसका सेवन खाली पेट किया जाए तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। गर्मियों के मौसम में अगर आप भी खाली पेट तरबूज खा लेते हैं, तो हम हम आपको इस लेख में इससे सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
एक स्वस्थ व्यक्ति के अलावा खाली पेट तरबूज का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है। डायबिटीज के मरीज अगर खाली पेट तरबूज का सेवन करें तो इससे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ सकता है। हाई ब्लड शुगर, शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढऩे की स्थिति है। इससे डायबिटीज के मरीजों की समस्या बढ़ सकती है। डाइटिशियन का कहना है कि डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी खाली पेट तरबूज का सेवन नहीं करना चाहिए।
सीने में जलन का कारण
तरबूज में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में पोटैशियम का स्तर बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है, जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो सीने में तेज दर्द हो सकता है। पोटैशियम के स्तर के बढऩे पर उल्टी या मतली की समस्या हो सकती है। जब शरीर में पोटेशियम का स्तर बढ़ता है तो पेट में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।
Leave A Comment