ब्रेकिंग न्यूज़

  पिज्जा हर्ब आरिगेनो के हैं कई फायदे
 इन दिनों ओरिगेनो खाने का चलन हर जगह बढ़ गया है। कई लोग तो ओरिगेनो को खाने का स्वाद और महक बढ़ाने के लिए ओरिगेनाक का इस्तेमाल करते हैं। ओरिगेना, मार्जोरम नामक अन्य हर्बस से काफी नजदीक है। ग्रीक सलाद में ओरिगेना की पत्तियां एक तरह से स्टार हर्बस है। वहां इसे धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इटालियन खाने में भी ओरिगेनो की धूम है।  बिना ओरिगेनो के पिज्जा की कल्पना ही नहीं की जा सकती।  ओरिगेनो में एंटीआक्सीडेंट तत्व मौजूद है। कई बार ओरिगेनो को पेट से सम्बंधित समस्याओं से निपटने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। पाचन तंत्र संबंधित परेशानी में भी यह कारगर है।
ओरेगेनो को  पिज्जा हर्ब के रुप में जाना जाता है। ज्यादातर लोग ओरेगेनो का सिर्फ पिज्जा में स्वाद बढ़ाने वाले तत्व के रुप में जानते हैं। लेकिन ओरेगेनो सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी हर्ब में से एक हैं। इसके अलावा लोग इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए भी प्रयोग करते हैं। ताजे और सूखे ओरेगेनो के प्रयोग से पेट में दर्द, वजन घटाने और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
 ओरेगेनो में विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होता है। इसमें विटामिन ए, सी और ई कॉम्पलैक्स के साथ जिंक, मैग्निशियम, आयरन, कैल्शियम, पौटेशियम, कॉपर, मैगनीज भी पाया जाता है। ये सारे तत्व हमारे शरीर के लिए काफी उपयोगी और फायदेमंद हैं।
   एंटीऑक्सीडेंट और एंटीसेप्टिक से भरपूर ओरेगेनो का सेवन कॉमन कोल्ड से बचने का अच्छा उपाय है।   ओरेगेनो में मौजूद एंटीवायरल तत्व जल्द ही फ्लू के लक्षणों से निजात दिलाते हैं। औमतौर पर फ्लू होने पर सिरदर्द , बुखार, उल्टी, कफ, गले में दर्द  जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। एक गिलास पानी में ओरेगेनों की कुछ बूंद मिलाकर पीने से इन लक्षणों से निजात मिल सकती है।
 कई बार आंतों में होने वाले संक्रमण की वजह से पेट में दर्द और गैस जैसी समस्या शुरु हो जाती है। यह समस्या आंतों में मौजूद कुछ खास परजीवी के कारण होती है। ओरेगेनो ऐसे ही परजीवी को मार कर इन समस्याओं से निजात दिलाता है। सूखे हुए ओरेगेनों की मदद से आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
  यह हर्ब पौटेशियम का एक अच्छा स्रोत है। शरीर के अंगों और कोशिकाओं के लिए यह एक अच्छा तत्व है। यह हृदय की तेज धड़कनों को नियंत्रित करता है और रक्तचाप जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का प्राकृतिक स्रोत है जो कि हृदय रोग को दूर रखने में मददगार होता है। ओरेगेनो में फेफड़ों को साफ करने वाले तत्व पाए जाते हैं जिसकी वजह से अस्थमा की समस्या से बचा जा सकता है। अगर आप अस्थमा की समस्या से ग्रस्त हैं तो  ओरेगेनों टी ले सकते हैं आप चाहें तो उसमें चीनी की जगह शहद का प्रयोग कर सकते हैं। 
   इस हर्ब में कोलेस्ट्रोल नहीं होता है साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर के सेवन से आप बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें कार्वाक्रोल नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर पर जमे फैट को कम करने में मददगार होता है। ओरेगेनो में फाइबर का अच्छा स्रोत है जो कैंसर पैदा करने वाले टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकाल देता है। एंटीबैक्टेरियल और एंटी इंफलामैटरी से भरपूर ओरेगेनों स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी दूर रखता है।
---
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english