ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए पिएं ये 4 तरह के शिकंजी, मिलेंगे कई फायदे
 गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के बाजार में मिलने वाली ड्रिंक्स आदि का सेवन करते हैं। ये ड्रिंक्स ज्यादा पानी से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और लू से बचने के लिए घर में शिकंजी बनाकर पी जा सकती है। शिकंजी नींबू से बनी होने के कारण ये शरीर को कई तरह के फायदे देती है और गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है। शिकंजी पीने से पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होती है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन सी शिकंजी पी जा सकती है और इसके फायदों के बारे में। 
 नींबू शिकंजी
पोषक तत्वों से भरपूर नींबू शिकंजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से शरीर को ठंडक मिलने के साथ गर्मियों में होने वाली ब्लोटिंग की समस्या से भी बचाव होता है। ये इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है और शरीर को डिटॉक्स भी करती है। नींबू शिकंजी बनाने के लिए 1 गिलास पानी लें। इसमें 1/2 चम्मच काला नमक और 1 नींबू का रस और 1/2 चम्मच शहद को मिलाकर अच्छे से मिलाएं। इसको ठंडा करने के लिए बर्फ की क्यूब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
 पुदीना शिकंजी
औषधियों गुणों से भरपूर पुदीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से पेट को ठंडक मिलती है शरीर में पानी की पूर्ति होती है। इसको बनाने के लिए गिलास में पुदीना के पत्ते को कूट लें। अब इसमें चीनी या शहद, नींबू का रस और ठंडा पानी डालकर सब को मिलाएं। आपकी पुदीना शिकंजी तैयार है। दिन के समय इसे पीने से मूड भी फ्रेश रहता है।
 सत्तू की शिकंजी
सत्तू की शिकंजी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सत्तू पेट को ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों को भी दूर करता है। गर्मी में इसको पीने से शरीर को इंस्टैट एनर्जी भी मिलती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। सत्तू की शिकंजी बनाने के लिए 1 गिलास में 1 चम्मच सत्तू, चीनी या शहद को मिलाएं। ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के टुकड़ें भी डाल सकते हैं। आपकी सत्तू की शिकंजी तैयार है।
 मसाला शिकंजी
मसाला शिकंजी गुणों से भरपूर होती है। ये पाचन को दुरुस्त करके इम्यूनिटी को भी मजबूत करती है। गर्मियों में शिकंजी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और गर्मी में होने वाली समस्याएं भी कम होती है। इसको बनाने के लिए 1/2 चम्मच भूना जीरा, काला नमक, 1/2 चम्मच सौंफ और 1 नींबू का रस को ठंडे पानी में मिलाकर मिश्रण तैयार करें। पेट को ठंडा रखने के लिए पुदीना के पत्तों को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये शिकंजी में मौजूद मसाले पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं।
 गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए ये शिकंजी बना कर पी जा सकती है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english