दही में चीनी या नमक, क्या मिलाकर खाना है ज्यादा फायदेमंद?
दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व होते है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि इस सेहतमंद चीज को सही तरीके से न खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। ज्यादातर लोग दही में नमक या फिर शक्कर डाल कर खाते हैं। आज हम जानेंगे कि दही में क्या डालकर खाना सेहत होता है-
दही और नमक डालकर सही है?
दही अम्लीय होता है। उसमें नमक मिलाकर खाने से पित्त और कफ बढ़ जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में दही में नमक मिलाकर खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि दही में नमक मिलाकर खाने की बजाय, आप इसका सेवन छाछ के रूप में कर सकते हैं। गर्मी में छाछ में आप काला नमक और जीरे का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं। छाछ पीने से पाचन तंत्र तो मजबूत बनाने, वजन घटाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह स्किन और हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है?
किसी भी मौसम में दही के साथ चीनी मिलाकर खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से पेट की समस्याएं नहीं होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही, यह गर्मी में पानी की कमी की वजह से होने वाली हाइड्रेशन की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। दही में चीनी खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी परेशानियां भी कम होती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि हमेशा दही में चीनी मिलाकर ही खाना चाहिए। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमारी परंपरा चली आ रही है कि किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय दही और शक्कर खिलाया जाता है। माना जाता है कि इससे सफलता मिलती है। इसके पीछे का विज्ञान ये है कि इससे व्यक्ति को भरपूर एनर्जी भी मिलती है।
Leave A Comment