आंवला मुरब्बा खाने का सही समय क्या है? जानें इससे सेहत को मिलने वाले लाभ
आंवले का मुरब्बा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी,होता है। यह विटामिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। इसके अलावा, यह मुरब्बा डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम आदि से भी भरपूर होता है। इसलिए, सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपट्र्स की आंवले का मुरब्बा खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, आंवले का मुरब्बा खाने से आपको लाभ सिर्फ तभी मिल सकते हैं, जब आप इसका सीमित मात्रा में और सही समय पर सेवन करें। इस लेख में हम आपको आंवले का मरब्बा खाने का सही समय और मात्रा बता रहे हैं।
आंवले के मुरब्बे से अधिकतम स्वास्थ्य लाभ पाने के लिए सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, आप आप दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर लोग सुबह और शाम, दिन में 2 बार आंवले का मुरब्बा खाते हैं। इसके अलावा, मीठे की क्रेविंग होने पर भी आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। लेकिन आपको अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे
-त्वचा और बाल दोनों की सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करता है
-मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल करता है और आपको जंक फूड्स से दूर रखता है
-नियमित इसके सेवन से वजन घटाने मं मदद मिल सकती है
-पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में यह बहुत लाभकारी है
-पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ााता है
-यह शरीर की सूजन कम करने में मदद करता है
-शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मौसमी फ्लू, वायरस आदि से सुरक्षित रखता है।
Leave A Comment