ब्रेकिंग न्यूज़

 रोज खाएं ये 5 हरी सब्जियां, आंतों की हेल्थ में होगा सुधार
  हरी सब्जियों में वे सभी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इनमें विटामिन ए, सी और के पाए जाते हैं। इसके अलावा, हरी सब्जियों में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और फाइबर जैसे मिनरल्स भी होते हैं। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स डाइट में हरी सब्जियां शामिल करने की सलाह देते हैं। हरी सब्जियां खाने से दिमाग मजबूत बनता है। हरी सब्जी खाने से लिवर और किडनी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। अगर आप हरी सब्जियां खाएंगे, तो गट हेल्थ में भी सुधार होने लगेगा। इसलिए अगर आपको आंतों से जुड़ी कोई समस्या है या फिर आप अपने आंतों को मजबूत बनाता चाहते हैं, तो हरी सब्जियों का सेवन जरूर करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए कौन-सी हरी सब्जियां खानी चाहिए?  
आंतों के लिए पत्तीदार सब्जियां:  
1. केल- 
आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए आप केल का सेवन कर सकते हैं। केल में विटामिन ए और सी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसके अलावा, केल में विटामिन के भी होता है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से केल का सेवन करेंगे, तो आपका गट हेल्थ बेहतर बना रहेगा। केल खाने से फैट को बर्न करने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, केल खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
 2. ब्रोकली
ब्रोकली में विटामिन सी और के की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसमें आयरन, पोटैशियम और फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए आप चाहें तो अपनी गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। ब्रोकली में सल्फर यौगिक सल्फोराफेन और ग्लूकोसिनेट होते हैं, जो आंतों की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। आप ब्रोकली को सलाद या सूप के रूप में खा सकते हैं। 
 3. पालक
पालक में फोलेट काफी अधिक होता है। फोलेट पाचन एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करता है, इससे आंतों के स्वास्थ्य में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। अगर आप नियमित रूप से पालक का सेवन करेंगे, तो इससे प्रोटीन और आयरन पर्याप्त मिलेगा। साथ ही, आंतों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी। इसलिए आपको अपनी डाइट में पालक को जरूर शामिल करना चाहिए। 
 4. शतावरी
शतावरी में सल्फोराफेन होता है, जो पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। आप शतावरी के पत्तों की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। रोजाना शतावरी के पत्तों का साग खाने से आपको विटामिन बी भी अधिक मात्रा में मिलेगा। अगर आप नियमित रूप से शतावरी की सब्जी खाएंगे, तो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। शतावरी खाने से आंतों में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल सकते हैं। साथ ही, आंतों से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।
 5. चुकंदर के पत्ते
गट हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आप चुकंदर के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चुकंदर के पत्ते विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छे सोर्स होते हैं। आपको बता दें कि चुकंदर के पत्तों में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये मिनरल्स नर्वस सिस्टम और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। आंतों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए भी आप चुकंदर के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english