ब्रेकिंग न्यूज़

 क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है?
  मीठा और ताजा खरबूजा, खाने में तो स्‍वाद‍िष्‍ट होता ही है साथ ही सेहत के ल‍िए भी यह फायदेमंद होता है। इसमें पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन-बी।, व‍िटाम‍िन-बी6, व‍िटाम‍िन-के, फॉलेट, कॉपर, मैग्नीयशियम और डायटरी फाइबर जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।खरबूजे में व‍िटाम‍िन-सी होता है। व‍िटाम‍िन-सी का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है। खरबूजे में एंटी-डायबिटिक, एंटी-हाइपरलिपिडेमिक, जीवाणुरोधी, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी आद‍ि गुण पाए जाते हैं।  आज हम जानेंगे कि  क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है?- 
 खरबूजे का स्‍वाद भले ही खाने में थोड़ा मीठा होता है लेक‍िन इसे खाने से ब्‍लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता। खरबूजे में 95 प्रत‍िशत पानी होता है। खरबूजे में करीब 38 कैलोरीज होती हैं। 1 खरबूजे में करीब 13 ग्राम शुगर पाई जाती है। इसमें प्राकृत‍िक म‍िठास होती है। डायब‍िटीज के मरीज खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। हालांक‍ि डायब‍िटीज मरीजों को पोर्शन साइज पर गौर करने की जरूरत है। डायब‍िटीज है तो द‍िनभर में एक छोटा बाउल खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स या जीआई स्कोर करीब 65 होता है। इसलिए इसे मध्यम जीआई खाद्य श्रेणी में ग‍िना जाता है। 70 और उससे ज्‍यादा जीआई वाले खाद्य पदार्थ, उच्‍च जीआई श्रेणी में आते हैं और ऐसी चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। ज‍िन लोगों को टाइप 2 डायब‍िटीज है, उन्‍हें फलों को मील्‍स के साथ म‍िलाकर नहीं खाना चाह‍िए। इसके अलावा फलों में नमक या मसाला डालकर भी खाने से बचना चाह‍िए। ऐसा करने से फल के पूरे फायदे आपको नहीं म‍िलेंगे।
 कब खाएं खरबूजा?-  
खरबूजे को म‍िड-मील स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। नाश्‍ते और खाने के बीच लगने वाली हल्‍की भूख के ल‍िए यह फल खाना फायदेमंद है। इसे खाने से भूख शांत होती है। पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। शरीर को हाइड्रेट रखने के ल‍िए भी खरबूजा खा सकते हैं। खरबूजे में वॉटर कंटेंट ज्‍यादा होता है। शरीर में पानी की कमी दूर करने के ल‍िए खरबूजा खाएं। पोस्‍ट वर्कआउट डाइट में भी खरबूजे को शाम‍िल कर सकते हैं।     
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english