ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मियों में रोज पिएं मिलेट्स से बनी ये ड्रिंक्स, शरीर रहेगा हेल्दी और कई समस्याओं में मिलेगा फायदा
  गर्मी के मौसम में खानपान का ध्यान न रखने से आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। इस मौसम में शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण आपको कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। गर्मियों में मिलेट्स यानी मोटे अनाज से बनी ड्रिंक्स का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्मी शुरू होते ही लोग तमाम तरह के पैकेज्ड ड्रिंक्स का सेवन करना शुरू कर देते हैं। पैकेज्ड ड्रिंक्स का सेवन करने की जगह अगर आप मिलेट्स से बनी ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर हेल्दी रहेगा और गर्मी में बढ़ते तापमान से भी राहत मिलेगी। जौ, बाजरा और रागी समेत कई ऐसे मिलेट्स हैं जिनसे बनी ड्रिंक्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इनके बारे में।
 शरीर को हेल्दी रखने के लिए पिएं मिलेट्स से बनी ये ड्रिंक्स- 
बाजरा, जौ और रागी समेत कई ऐसे मिलेट्स हैं, जिनका सेवन गर्मियों में बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में शरीर को हेल्दी और कूल बनाए रखने के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन करें-
 1. बाजरा का राब
गर्मियों में बाजरे का राब पीना बहुत फायदेमंद होता है। बाजरे में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने और हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद होते हैं। ग्रामीण भारत में इस ड्रिंक का सेवन खूब किया जाता है। इसका सेवन शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने और हेल्दी रखने के लिए किया जाता है। बाजरे की राब आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए बाजरे के आटे को उबालकर दलिया की तरह गाढ़ा कर लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच घी, अजवाइन, गुड़ और नमक के साथ सोंठ पाउडर और पानी मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गर्मियों में इसका नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।
 2. जौ का सत्तू
जौ के सत्तू का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद और पौष्टिक माना जाता है। जौ में प्रोटीन से लेकर फाइबर तक कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जौ के सत्तू का सेवन करने से आपका शरीर लू की चपेट में नहीं आता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले जौ को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब इसे भून लें और पीसकर सत्तू तैयार करें। इस सत्तू को एक गिलास पानी में डालकर काला नमक, जीरा और गुड़ मिलाएं और रोजाना सेवन करें।
 3. जौ-बाजरा ड्रिंक
गर्मी के मौसम में जौ और बाजरे से बनी इस ड्रिंक का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को भी बहुत फायदा मिलता है। शरीर के पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर कई गंभीर समस्याओं से निजात दिलाने में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इस ड्रिंक में हाई फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले इन दोनों अनाजों को बराबर मात्रा में लेकर भून लें, इसके बाद पीसकर पाउडर तैयार करें। इस पाउडर को पानी में मिलाकर 2 चम्मच कालं नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
 गर्मी के मौसम में मिलेट्स से बनी इन ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। पाचन तंत्र को मजबूत बनाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में मिलेट्स का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आप भी गर्मियों में इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english