ब्रेकिंग न्यूज़

 रोज सुबह खाएं भीगे चने, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
  वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन, आयरन और कार्ब्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इससे मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, वर्कआउट के दौरान मांसपेशियां रिपेयर भी होती हैं। वैसे तो वर्कआउट से पहले लोग मिल्क शेक या स्मूदी आदि का सेवन करते हैं, लेकिन आप चाहें तो भीगे चने का सेवन भी कर सकते हैं। भीगे चने आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और प्रोटीन के काफी अच्छे सोर्स होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हर व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए आपको वर्कआउट से पहले अपनी डाइट में भीगे चने जरूर शामिल करने चाहिए। 
 मॉर्निंग वर्कआउट से पहले भीगे चने खाने के फायदे-  
  1. प्रोटीन से भरपूर
वर्कआउट से पहले प्रोटीन लेना बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन डाइट लेने के लिए आप वर्कआउट से पहले भीगे हुए चने खा सकते हैं। प्रोटीन मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत करने के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर आप वर्कआउट से पहले भीगे चने खाएंगे, तो मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। इससे वर्कआउट के दौरान चोट लगने का जोखिम भी काफी कम होगा। इसलिए आपको अपनी डाइट में वर्कआउट से पहले भीगे चने जरूर खाने चाहिए।
 2. आयरन भरपूर मिले
आयरन एक जरूरी मिनरल है, जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाता है। वर्कआउट से पहले ऊर्जावान होना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप भीगे चने खा सकते हैं। भीगे चने आयरन का अच्छा सोर्स होता है। आयरन मांसपेशियों के ऊतकों को बनाए रखने में मदद करता है। इससे मसल्स रिपेयर होती हैं। इसलिए वर्कआउट के दौरान या बाद में आप पूरे एनर्जेटिक रहे, इसके लिए भीगे चने जरूर खाएं।
 3. कार्ब्स मिलता है
वर्कआउट से पहले आपको कार्ब्स लेना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे आपके शरीर में वर्कआउट करने की पूरी ताकत होती है। भीगे हुए चने में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा काफी अधिक होती है। कार्ब्स भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। अगर आप मॉर्निंग वर्कआउट से पहले रोजाना भीगे चने खाएंगे, तो इससे एनर्जी मिलेगी। आप अच्छा महसूस करेंगे और स्वस्थ रहेंगे।
 4. ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करे
वर्कआउट करने से पहले अगर आप भीगे चने खाएंगे, तो इससे आपके शरीर में ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि भीगे चने में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स होता है, जो ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म प्रक्रियाओं को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स तंत्रिका तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english