ब्रेकिंग न्यूज़

 गर्मियों में रोज पिएं पुदीने का पानी,  मिलेंगे जबरदस्त फायदे
 गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। इनमें पुदीना भी शामिल है। अधिकतर लोग पुदीने की चटनी, पुदीने का रायता और पुदीने की चाय का सेवन करते हैं। इसके अलावा, गर्मियों में पुदीने का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे पीने से डिहाइड्रेशन और लू की समस्या से बचाव होता है। पुदीने में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और थायमीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। पुदीने की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में पुदीने का पानी पीने से शरीर ठंडा और फ्रेश रहता है। साथ ही, कई बीमारियों से छुटकारा भी मिलता है। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं गर्मियों में पुदीने का पानी पीने के फायदे -
 गर्मियों में पुदीने का पानी पीने के फायदे  
शरीर को ठंडक दे
गर्मियों में लू की समस्या से बचने के लिए आप पुदीने का पानी पी सकते हैं। पुदीने की तासीर बेहद ठंडी होती है। ऐसे में अगर आप गर्मियों में पुदीने के पानी का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर को ठंडक मिलेगी। इसके नियमित सेवन से पेट की जलन और गर्मी भी शांत होती है।
 एसिडिटी से आराम दिलाए
गर्मियों में अधिकतर लोगों को एसिडिटी की समस्या होने लगती है। ऐसे में पुदीने का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।दरअसल, पुदीने में मौजूद मेंथॉल पेट की गर्मी को कम करने में मदद करता है। इससे पेट और सीने की जलन से काफी राहत मिल सकती है।
 इम्यूनिटी बूस्ट करे
पुदीने का पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। दरअसल, पुदीने में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।
 शरीर को हाइड्रेट रखे
गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में पुदीना का पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। इसे पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर को एनर्जी मिलती है।
 सिरदर्द से आराम दिलाए
गर्मी के मौसम में कई लोगों को सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ज्यादा देर तक तेज धूप में रहने के कारण सिर में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में आपको पुदीने के पानी का सेवन करना चाहिए। पुदीने में मेंथॉल होता है, जो मसल्स को रिलैक्स करता है और दर्द से आराम दिलाता है।
 पुदीने का पानी कैसे बनाएं - 
पुदीने का पानी बनाने के लिए आप पानी की बोतल में पुदीना की 15-20 पत्तियों को डालें। इस पानी को 1-2 घंटे के लिए रख दें। फिर पूरे दिन इस पानी को पीते रहें। आप चाहें तो इसमें नींबू के स्लाइस भी डाल सकते हैं। इसे पीने से आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english