ब्रेकिंग न्यूज़

 दही खाते समय न करें ये 5 गलतियां....
 दही खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। कई लोग दही से रायता या लस्सी बनाकर पीना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोगों को पराठे, रोटी या चावल के साथ दही खाना पसंद करते हैं। कई व्यंजनों को बनाने के लिए भी दही का इस्तेमाल किया जाता है। दही न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दही में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन,आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन और लैक्टिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही खाने से पाचन दुरुस्त रहता है और हड्डियां मजबूत बनती हैं। रोजाना दही का सेवन  करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन बहुत से लोग दही को गलत ढंग से खाते हैं, जिसकी वजह से सेहत को फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। आयुर्वेद में दही का सेवन करने के कुछ खास नियम बताए गए हैं।  
 दही को गर्म करके न खाएं 
दही को कभी भी गर्म करके नहीं करना चाहिए। गर्म करने पर इसमें मौजूद गुण नष्ट हो जाते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकता है।
 रात में नहीं करना चाहिए दही का सेवन 
 रात के समय दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। यह कफ की समस्या को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, दही का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। रोजाना सिर्फ छाछ का सेवन किया जा सकते है, जिसमें सेंधा नमक, काली मिर्च और जीरा जैसे मसाले मिलाए गए हों।
 दही को फलों के साथ न खाएं 
दही को कभी भी फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। लंबे समय तक दही और फलों का एक साथ सेवन करने से चयापचय संबंधी समस्याएं और एलर्जी हो सकती है।
 इन समस्याओं में दही से परहेज करें 
-मोटापा, कफ विकार, रक्तस्राव विकार और सूजन की समस्या से पीड़ित लोगों को दही का सेवन करने से बचना चाहिए। यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।
-मांस-मछली के साथ न खाएं दही
दही को मांस और मछली के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। चिकन, मटन या मछली जैसे मीट के साथ पकाए गए दही से शरीर में विषाक्त पदार्थों का उत्पादन बढ़ता है।
 आयुर्वेद के अनुसार दही खाने का सही तरीका  
डॉक्टर ने बताया कि बहुत सारे लोग बिना सोचे-समझे, ज्यादा मात्रा में और विशेष रूप से रात में दही खाते हैं। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए यदि आप दही खाना चाहते हैं, तो इसे कभी-कभार, दोपहर के समय और कम मात्रा में ही खाएं। जो लोग दही का सेवन नहीं कर सकते हैं, उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प छाछ है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english