कब्ज की समस्या में करें गुड़ के साथ दूध का सेवन....
असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। कब्ज की समस्या बहुत गंभीर होती है और सही समय पर इसका इलाज नही होने पर यह समस्या और गंभीर हो जाती है। आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति कब्ज या पाचन से जुड़ी परेशानी से जूझ रहा है। इस समस्या में आपको मल त्याग करने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। कब्ज की समस्या किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए डाइट में कम मसालेदार, बिना तले भुने और जल्दी पचने वाले फूड्स को शामिल करना चाहिए। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध और गुड़ का सेवन भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। गुड़ में मौजूद औषधीय गुण कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कब्ज में दूध और गुड़ खाने के फायदे।
कब्ज में गुड़ और दूध के फायदे
कब्ज की समस्या में दूध और गुड़ खाना बहुत फायदेमंद होता है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व और गुण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर को कमजोरी से बचाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। दूध और गुड़ का कॉम्बिनेशन न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करता है बल्कि शरीर के लिए कई तरीके से फायदेमंद माना जाता है। एसिडिटी, कब्ज और गैस की समस्या में भी गुड़ और दूध का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। दूध और गुड़ में मौजूद गुण पेट का मेटाबॉलिज्म ठीक रखने और खट्टी डकार, सीने में जलन, अपच और कब्ज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।
दूध और गुड़ का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसका सेवन शरीर को कई गंभीर बीमारी और परेशानियों से बचाने में भी बहुत उपयोगी माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या दूर होती है और शरीर में खून की कमी होने पर भी बहुत उपयोगी होता है।
कब्ज में कैसे करें गुड़ और दूध का सेवन?-
कब्ज की समस्या में दूध और गुड़ का सेवन कई तरीके से कर सकते हैं। इसका सेवन रात में सोने से पहले करना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में गुड़ के कुछ टुकड़े डालकर मिक्स कर लें। इस दूध को सोने से पहले रोजाना पिएं। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपका पाचन दुरुस्त होगा और कब्ज की समस्या में फायदा मिलेगा।
हमारे देश में भोजन के बाद गुड़ का सेवन पुराने समय से ही किया जा रहा है। गुड़ डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गुड़ और दूध का सेवन करने से दूध में मौजूद एंटासिड गुड़ में मौजूद डाइजेस्टिव एजेंट मिल जाते हैं और यह पेट और पाचन तंत्र क बहुत फायदा पहुंचाते हैं।
Leave A Comment