ब्रेकिंग न्यूज़

 क्या रात में मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ता है?
 आम आखिर किसे पसंद नहीं होता? बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसके स्वाद का दीवाना होता है। आम का शेक तैयार करके पीना सबसे ज्यादा प्रसिद्ध तरीका है। सड़क तक लगने वाले जूस के स्टाल्स से लेकर महंगे रेस्टोरेंट तक, आपको आम का शेक जरूर मिल जाएगा। अधिकांश लोग इसे घर पर तैयार करके पीना पसंद करते हैं, खासकर रात के समय। लेकिन क्या रात के दौरान आम के शेक का सेवन सुरक्षित है? क्या रात में  मैंगो शेक पीने से वजन बढ़ सकता है?  
 सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है मेंगो शेक  
मेंगो शेक में विटामिन-ए के साथ आयरन, प्रोटीन और बीटा- केरोटिन पाया जाता है, जो इम्यूनिटी के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन-ए और बीटा-केरोटिन आखों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण यह मसल्स क्रैम्प, चिंता, तनाव और दिल से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। 
 सही पोषण के लिए मैंगो शेक का सेवन कैसे करना चाहिए  
मैंगो शेक तैयार करने के लिए फेट फ्री मिल्क का इस्तेमाल न करें अन्यथा यह एक्स्ट्रा कैलोरी बढ़ाने का कारण बन सकता है। रात में दौरान सही मात्रा में ही इसका सेवन करें। यानी अगर आप डिनर के बाद इसका सेवन कर रहे हैं, तो कोशिश करें आधा गिलास ही लें। मैंगो शेक तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर या चीनी का प्रयोग न करें, क्योंकि रात के दौरान यह नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप डिनर के लिए इसका सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि सोने से 2 या 3 घण्टे पहले ही मैंगो शेक पी लें। 
 क्या डाइबिटीज के मरीज मैंगो शेक पी सकते हैं  
अगर मैंगो शेक का सेवन कम मात्रा में किया जाए, तो यह डाइबिटीज के मरीजो के लिए भी नुकसानदायक नही है। डाइबिटीज के मरीज नियमित रूप से 100 ग्राम आम का सेवन कर सकते हैं, अगर इस दौरान उनकी ब्लड शुगर नॉर्मल चल रही है। ध्यान रहे कि इसके सेवन के लिए आप कोई भी आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल नहीं करें। 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english