ब्रेकिंग न्यूज़

 कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 नट्स
 गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल बड़ी संख्या में  लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं। , हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आपको संतुलित डाइट लेनी चाहिए और रेगुलर एक्सरसाइज करनी चाहिए। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ नट्स को शामिल कर सकते हैं। इनमें मौजूद गुण शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।  आईये  जानते हैं ऐसे 5 नट्स के बारे में, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
 1. बादाम
बादाम का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम कम होता है। बादाम के सेवन से मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को रोज सुबह 3-4 भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए।
 2. अखरोट 
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अखरोट का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बैड कोलेस्टॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से ट्राइग्लिसराइड लेवल कम होता है, जिससे धमनियों में ब्लॉकेज का जोखिम कम होता है। इससे  आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
 3. मूंगफली
मूंगफली का सेवन हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी 3, प्रोटीन, फाइबर, नियासिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह फाइटोस्टेरॉल और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड का समृद्ध स्त्रोत है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को सही  रखने में मदद करते हैं। हालांकि, इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
 4. काजू
हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए काजू का सेवन भी लाभकारी होता है। इसमें विटामिन-के, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के साथ-साथ गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो आपको नियमित रूप से काजू का सेवन करना चाहिए।
 5. पिस्ता
पिस्ता का सेवन दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसमें फाइटोस्टेरॉल पाया जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल और वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
 हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को अपनी डाइट में इन नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो एक्सपर्ट से पूछकर ही इनका सेवन करें। इसके अलावा, ध्यान रखें कि नट्स का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इनके ज्यादा सेवन से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english