ब्रेकिंग न्यूज़

 जीभ देखकर ऐसे लगाया जा सकता है बीमारी का पता....
 शरीर में कोई भी समस्या होने पर लक्षण बाहरी रूप से नजर आने लगते हैं। जैसे कि पेट खराब होने पर मुह में छाले आना या चोट लगने पर सूजन आ जाना। इसी तरह कई समस्याओं के बारे में हमें जीभ से पता चल सकता है। आपने ध्यान दिया होगा कई बार डॉक्टर जीभ देखकर समस्या का पता लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कई समस्याओं के बारे में जीभ के रंग से पता लगाया जा सकता है। आज इसी विषय पर विस्तार से बात करते हुए हम जानेंगे कि जीभ को देखकर समस्या का पता कैसे लगाया जा सकता है।
 जीभ पर सफेद धब्बे 
अगर आपको जीभ पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं, तो यह ल्यूकोप्लाकिया का कारण हो सकता है। अधिकतर तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में यह समस्या हो सकती है। इसे ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण भी कहा जा सकता है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ के 2020 के लेख के मुताबिक ल्यूकोप्लाकिया की समस्या में जीभ पर मिश्रित लाल और सफेद धब्बे के रूप में दिखाई दे सकता है।
 गहरा लाल रंग 
अधिकतर मामलों में जीभ के घीसने या चोट लगने के कारण लाल हो जाती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण जीभ का रंग लाल है, तो यह जीभ के इंफेक्शन और विटामिन बी12 की समस्या के कारण हो सकता है। वहीं इसके अलावा कुछ आंतरिक बीमारियों का कारण भी हो सकता है।
 जीभ में सूजन 
जीभ में सूजन आने से इसका टेक्सचर खराब हो सकता है। इसके कारण जीभ पर लाल, गोल पैच नजर आ सकते हैं। ऐसे में जीभ नक्शे जैसी दिखने लगती है। नेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर रेयर डिसऑर्डर के मुताबिक इस समस्या का मुख्य कारण बैक्टिरियल और फंगल इंफेक्शन हो सकता है। लेकिन यह समस्या कम समय के लिए ही हो सकती है। 
 जीभ पर छाले आना  
हमारी ओरल हेल्थ का सीधा सम्बन्ध जीभ से हो सकता है। जीभ पर सफेद छाले निकलने यानी पाचन का खराब होना। अक्सर कब्ज की समस्या के कारण जीभ पर सफेद और लाल रंग के छाले नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अचानक कुछ गर्म खाने के कारण भी जीभ पर छाले हो सकते हैं। 
 जीभ पर लाल और सफेद स्पॉट्स होना
पेट में एसिड की मात्रा ज्यादा होने से जीभ पर समस्या नजर आ सकती है। इसके अलावा तंबाकू, सुपारी या अत्यधिक तला-भुना खाने से भी जीभ पर छाले हो सकते हैं। 
 जीभ का पीला होना 
ज्यादातर जीभ की ढंग से सफाई न करने के कारण जीभ हल्की पीली नजर आ सकती है। लेकिन अगर जीभ का रंग ज्यादा पीला और मोटी परत है, तो यह यीस्ट इंफेक्शन का कारण हो सकता है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। 
 जीभ पर नजर आने वाला हर संकेत आपके स्वास्थ्य से जुड़ा हो सकता है। जीभ पर छाले या पीला होना साधारण समस्याओं में शामिल है, जिसे साफ-सफाई और हेल्दी लाइफस्टाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके अलावा जीभ पर कोई भी असाधारण लक्षण आए, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english