रख रहे हैं सावन का व्रत, तो जानें उपवास के बाद शाम को क्या खाएं और क्या नहीं
सावन माह शुरू हो चुका है। इस माह में ही भगवान शिव के भक्त सावन व्रत रखते हैं। व्रत रखना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ लोग पूरे दिन व्रत रखते हैं, तो कुछ शाम के समय व्रत खोलते हैं। शाम को व्रत खोलते समय अगर आपने डाइट पर ध्यान नहीं दिया, तो सेहत बिगड़ भी सकती है। यह जानना उन लोगों के लिए जरूरी है जो इस साल पहली बार व्रत रख रहे हैं। व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी कम होती है और ब्लड शुगर लेवल लो रहता है। ऐसे में एक्सपर्ट कुछ चीजों से परहेज करने के लिए कहते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शाम के दौरान व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं।
सावन व्रत में शाम को क्या खाना चाहिए?-
-व्रत खोलने के बाद आलू चाट, साबुदाने की खीर, फ्रूट चाट और छाछ का सेवन कर सकते हैं।
-सावन व्रत के दौरान या बाद में खीरा खा सकते हैं। व्रत में लोग पानी कम पीते हैं जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। डिहाइड्रेशन के लक्षणों से बचने के लिए खीरे का सेवन करें।
-व्रत के दौरान या इसके बाद आलू खा सकते हैं। आलू खाने से पेट भरा रहता है और एनर्जी भी बरकरार रहती है।
-व्रत में केला खाएं। केले में पोटेशियम होता है और इसे खाने से भूख भी नहीं लगती।
-व्रत खोलते समय आपको सौंफ और अजवाइन का पानी पीना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और डायरिया की समस्या से निजात मिलेगा।
-सावन व्रत में शाम को न खाएं ये चीजें-
-सावन व्रत में बेसन, मैदा, अनाज से परहेज किया जाता है। व्रत रखने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है इसलिए आपको इस दौरान मांस, मछली और अंडे का सेवन करने से भी बचना चाहिए।
-सावन व्रत में कुछ लोग सफेद नमक का सेवन नहीं करते। इसकी जगह आप सेंधा नमक खा सकते हैं।
-अगर आपका उपवास है, तो मीठी चीजों का सेवन करने से भी बचें। ज्यादा मीठी चीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
-सावन व्रत में ज्यादा तेल या मिर्च-मसाले वाले भोजन को खाने से बचें। इस तरह के खाने से अपच या कब्ज हो सकता है।
-सावन व्रत में फल-सब्जियों को खाते समय सावधानी बरतें। हरी पत्तेदार सब्जियां, ज्यादा पके फल खाने से बचें। ऐसे फल या सब्जी में बरसाती कीड़े हो सकते हैं।
व्रत के दौरान इन सावधानियों का ख्याल रखें-
-व्रत के दौरान आपको ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से बचना चाहिए। इससे आप कैलोरीज बचा पाएंगे। खाली पेट शारीरिक श्रम करने से कमजोरी और चक्कर आ सकते हैं।
-व्रत में मानसिक तनाव से दूर रहें। खाली पेट रहने और तनाव महसूस करने से आपको हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
-व्रत में डॉक्टर प्रेग्नेंट महिलाओं को व्रत रखने की सलाह नहीं देते। इससे भ्रूण की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।
Leave A Comment