दूध वाली चाय के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीज.....
भारत में चाय को एनर्जी ड्रिंक की तरह पिया जाता है। कुछ लोगों के लिए यह नींद भगाने का उपाय है तो कुछ इसे पेट साफ करने की दवा मानते हैं। लेकिन चाय के साथ कुछ चीजें कभी नहीं खानी चाहिए। जिनमें से एक बिस्कुट है। अधिकतर लोग इस स्नैक को चाय के साथ खाते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार चाय के साथ बिस्कुट खाने से कई सारी बीमारियां पैदा हो सकती हैं। यह आपका डीएनए तक डैमेज कर सकता है। बिस्कुट का हेल्दी ऑप्शन है, जो एकदम देसी और स्वास्थ्यवर्धक है। दरअसल बिस्कुट में सोडियम ज्यादा होता है, जो ब्लड प्रेशर बढ़ाता है। जो कि हार्ट अटैक और दिल की बीमारी का कारण बन सकता है।
डायबिटीज का खतरा
बिस्कुट बनाने के लिए रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि इंसुलिन के अवशोषण में बाधा डाल सकता है। यह इंसुलिन हॉर्मोन को असंतुलित करके डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकता है। वहीं, रिफाइंड फ्लोर पाचन को खराब कर देता है। जिससे कब्ज हो सकती है।
डीएनए डैमेज और हॉर्मोन इम्बैलेंस
यह हाई प्रोसेस्ड फूड है, जिसमें डीएनए डैमेज करने वाले बीएचए और बीएचटी होता है। इस फूड में हाइड्रोजेनेटेड वेजिटेबल ऑयल भी होता है, जो शरीर के हॉर्मोन बिगाड़ सकता है।
चाय के साथ खाएं भुना चना
भुना चना इंसुलिन रेगुलेट करके ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है। इसमें इम्युनिटी बढ़ाने वाला बी-कॉम्प्लैक्स होता है। डायजेशन बढ़ाने वाला फाइबर होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम मिलता है। सूजन घटाने वाला कोलीन होता है।
( नोट- यह केवल एक सामान्य जानकारी है। कोई समस्या होने पर पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
Leave A Comment