ब्रेकिंग न्यूज़

  आंवला का जूस पीने से सेहत को मिलते है जबरदस्त फायदे
आंवला न्यूट्रिशन पैक्ड फूड है। इसे अगर डेली डाइट में शामिल किया जाए तो शरीर की काफी सारी समस्याओं से निजात मिल जाती है। इसमे विटामिन सी के साथ ही आयरन, फास्फोरस, कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी इसे बेहतरीन औषधि माना गया है। बॉडी में हो रही स्किन, हेयर से लेकर हेल्थ से जुड़ी इन समस्याओं में आंवले का जूस पीना फायदेमंद होता है। साथ ही जानें कि इसे कैसे पिया जा सकता है। 
डाइजेशन की दिक्कत दूर करे
कई  रिसर्च में पता चला है कि आंवले के जूस को पीने से पाचन से जुड़ी कई सारी समस्याओं कम होने में मदद मिलती है। एसिडिटी, पेट का दर्द, डायरिया और पेट में अल्सर में आंवला जूस पीना फायदेमंद है। 
लिवर को ठीक रखे 
लिवर ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है और फैटी लिवर की समस्या होने लगती है तो रोजाना आंवले का जूस पिएं। ये लिवर फंक्शन को सही करने में मदद करती है। इसमे मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है। जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। 
इम्यूनिटी बढ़ाए
बार-बार सर्दी जुकाम होने लगता है तो आंवले का जूस पिया जा सकता है। इसमे विटामिन सी काफी ज्यादा मात्रा में होता है। जो फ्लू, इंफेक्शन इन सबसे बचाता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। 
कोलेस्ट्रॉल कम करे
शरीर में बढ़ रहे बैट कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आंवले का जूस काफी तेजी से मदद करता है। कई शोध से  पता चला है कि करीब 3 महीने तक लगातार अगर 2 टाइम आंवले का जूस करीब 500 मिली ग्राम मात्रा में पिया जाए, तो कोलेस्ट्रॉल कम होता है। 
बालों के लिए फायदेमंद
आंवले का जूस पीने से बाल हेल्दी होते हैं। जल्दी सफेद नहीं होते हैं और उनका झडऩा भी रुकता है। यहां तक कि बालों का रंग गहरा काला करने में भी आंवले का जूस मदद करता है। 
आंवले का जूस पीने के तरीके
आंवले के जूस को आप सीधे पानी में मिलाकर भी सकते हैं। इसमे आधी मात्रा आंवले के जूस और आधी मात्रा पानी की मिलाकर पीने से फायदा होता है। 
एलोवेरा जूस के साथ 
आंवले के जूस को एलोवेरा की बराबर मात्रा में मिलाकर पीना फायदेमंद है। ये ड्रिंक इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही डाइजेशन को सही करता है। 
लौकी के जूस में मिलाकर पिएं
हार्ट हेल्थ के लेकर वेट लॉस के लिए आंवले के जूस को लौकी के रस में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english