बेहतर पाचन शक्ति के लिए इन 5 सब्जियों से बनाएं दूरी
बारिश के मौसम में लोगों के साथ सिर्फ वायरल संक्रमण, फ्लू या बुखार ही नहीं, बल्कि पाचन संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए इन दिनों पाचन को दुरुस्त रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। बरसात के मौसम में हमारी पाचन अग्नि प्राकृतिक रूप से मंद होती है। आपको यह जानकार भी थोड़ी हैरानी हो सकती है कि इन दिनों आपके द्वारा खाए जाने वाली सब्जियां भी पाचन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन सब्जियों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ते रहें...
बेहतर पाचन शक्ति के लिए न खाएं ये 5 सब्जियां -
1. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च की कच्ची और ठंडी प्रकृति पाचन अग्नि को अधिक मंद कर सकती है, जिससे पेट में एसिडिटी के साथ ही वात और पित्त दोष में वृद्धि हो सकती है।
2. पालक
बरसात के मौसम में पालक के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह शरीर में वात और पित्त दोष को बढ़ाता है और कफ दोष को कम करता है। इन दिनों पालक का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। यह बारिश के मौसम में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण कारण भी बन सकता है।
3. गोभी
गोभी भी प्रकृति में ठंडी होती है। इसमें अच्छी मात्रा में पानी होता है। इसका सेवन करने से पाचन अग्नि मंद होती है। यह शरीर में वात दोष को बढ़ाती है, साथ ही कफ और पित्त दोष को कम करती है। इस तरह यह हमारे पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
4. पत्ता गोभी
यह प्रकृति में ठंडी और पचने में भारी होती है। यह बरसात के मौसम में हमारी पाचन अग्नि को प्रभावित कर सकती है।
5. टमाटर
टमाटर प्रकृति में गर्म और खट्टा होता है। यह पेट में एसिडिटी का कारण बनता है। साथ ही, शरीर में त्रिदोष (वात, पित्त और कफ) के संतुलन को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए आपको इनका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
Leave A Comment