अमरूद के पत्तों की चाय पीने से सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानें बनाने का तरीका
अमरूद का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद के साथ-साथ अमरूद के पत्ते भी स्वास्थ्य के लिए गुणकारी होते हैं। अमरूद के पत्तों में विटामिन-बी, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं, तो जानते हैं इसके बारे में विस्तार से......
अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे -
इम्यूनिटी मजबूत होती है
अमरूद के पत्तों की चाय पीने से इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से चाय का सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों और संक्रमण से बचाव हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है
डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें कई तरह के एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन के समय कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में बदल देते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जिससे मधुमेह में लाभ मिलता है।
पाचन बेहतर होता है
अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं। इसके सेवन से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
वजन घटाने में मदद मिलती है
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इसमें कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में शुगर और कैलोरी की मात्रा नहीं बढ़ती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
अमरूद के पत्तों की चाय कैसे बनाएं -
अमरूद के पत्तों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें 4-5 ताजा अमरूद के पत्ते डालकर 2 से 4 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इस चाय को छान लें और इसमें शहद मिलाकर पिएं।
(नोट- अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, अगर आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।)
Leave A Comment