ब्रेकिंग न्यूज़

 धागे वाली मिश्री और इलायची साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे....
 चीनी से शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं। चीनी के नियमित सेवन से ब्लड का शुगर लेवल बढ़ने का खतरा काफी अधिक होता है। ऐसे में आप नेचुरली चीनी यानी धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। यह गन्ने और ताड़ के रस से बनाई जाती है। इसलिए यह कम मीठी होती है और इससे सेहत को होने वाली समस्या कम होती है।  आज हम जानेंगे कि धागे वाली मिश्री और इलायची खाने के क्या फायदे होते हैं  और इसका सेवन कैसे किया जाता है। 
  मिश्री और इलायची के फायदे - 
इम्यूनिटी बूस्टर
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धागे वाली मिश्री और इलायची इम्यून पावर को मजबूत करती है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे आहार से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। 
 तनाव को कम करें
इलायची की और धागे वाली मिश्री के सेवन से आप तनाव को कम कर सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपके मन को शांत करने में सहायक होता है। तनाव को कम करने के लिए आप सुबह या शाम की चाय के साथ इलायची और धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। 
 रेस्पिरेटरी सिस्टम को करें ठीक
इलायची में नेचुरल रूप से कफ को कम करने वाले गुण होते हैं। वहीं, धागे वाली मिश्री श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। इसका उपयोग आप रेस्पिरेटरी संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं। बारिश के मौसम में फ्लू होने पर आप इसका इस्तेमाल कर संक्रमण को कम कर सकते हैं। 
 नकसीर फूटने की समस्या में आराम 
गर्मियों के दौरान कुछ लोगों की नाक से खून आने लगता है। यह समस्या मुख्य रूप से बच्चों में देखने को मिलती है। नकसीर फूटने पर आप धागे वाली मिश्री को पानी में घोलकर पिला सकते हैं, इससे शरीर का टेम्परेचर तेजी से कम होता है और नाक से खून आना बंद हो जाता है। 
 वजन को कंट्रोल करें 
इलायची व धागे वाली मिश्री का सेवन कर आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप इलायची, सौंफ और मिश्री को पीसकर इसका सेवन कर सकते हैं। इलायची में मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। 
 धागे वाली मिश्री और इलायची का सेवन कैसे करें 
धागे वाली मिश्री बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। मिश्री और इलायची का पाउडर बनाकर आप इसे चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका सेवन खाने के बाद भी किया जा सकता है। 
लेकिन, इसका सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करें। यदि आपको पहले से ही डायबिटीज की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english