सुबह पेट साफ नहीं होता तो अपनाएं ये 5 उपाय.....
पेट शरीर का मुख्य अंगों मे से एक है। रोज सुबह इसको साफ करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है, आंतों की सफाई होती है और शरीर में एनर्जी भी रहती है। कई बार बहुत से कारणों से पेट ठीक से साफ नहीं हो पाता है, जिससे बहुत सी बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं। पेट साफ नहीं होने के ये कारण भी हो सकते हैं जैसे ज्यादा तनाव लेना, खराब लाइफस्टाइल और पोषक तत्वों की कमी। पेट को साफ करने के लिए ज्यादा तनाव लेने से भी बचना चाहिए। साथ ही हेल्दी डाइट के साथ फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से पेट साफ होगा और कब्ज की समस्या दूर होगी। आइए जानते हैं कुछ नैचुरल तरीकों के बारे में -
हाइड्रेट रहें
पेट को साफ करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर आते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। दिनभर में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ मल भी मुलायम बनता है। पानी के साथ डाइट में ऐसे फल को भी शामिल किया जा सकता है। जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो। जैसे तरबूज, पाइनएप्पल और संतरा।
फाइबर युक्त डाइट
पेट को साफ करने के लिए फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। फाइबर एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा लगता है। यह मल को नरम बनाता है और पेट को हेल्दी रखता है। फाइबर युक्त आहार में साबुत अनाज, मेवे और बीज, मसूर की दाल, बादाम, चने, जई और चिया सीड्स को आहार में शामिल करें।
व्यायाम करें
स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना जरूरी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं पेट को साफ रखने के लिए चलना या एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। व्यायाम नहीं करने से पेट में कब्ज की समस्या होने के साथ पेट भी साफ नहीं होता है। व्यायाम करने से शरीर फिट रहने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।
गर्म पानी पिएं
जी हां, पेट को साफ करने के लिए गर्म पानी का सेवन भी किया जा सकता है। हल्का गुनगुना पानी आंत की अंदरूनी परत को उत्तेजित करता है और मल को आगे धकेलने के लिए नीचे संकुचन पैदा करता है। गर्म पानी नियमित पीने से पेट साफ रहता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं।
प्रोबायोटिक्स का सेवन करें
पेट को साफ रखने के लिए प्रोबायोटिक्स का भी सेवन किया जा सकता हैं। इनके सेवन से आंत में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं और शरीर में भोजन को पचाने में मदद करते हैं। प्रोबायोटिक्स का सेवन करने के लिए डाइट में दही, इडली और ढोकले को शमिल किया जा सकता हैं।
पेट को साफ रखने के लिए इन तरीकों की मदद ली जा सकती हैं। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर इन तरीकों को फॉलो करें।
Leave A Comment