ब्लड शुगर कंट्रोल करती हैं इन 5 पौधों की पत्तियां
डायबिटीज एक गंभीर समस्या है। परेशानी की बात ये है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने की कोई सटीक दवा नहीं है। इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट का ख्याल रखें और हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतों को अपनाएं। यही नहीं, कुछ लोग कई तरह के घरेलू उपायों की मदद से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को आजीवन डायबिटीज की दवाओं पर निर्भर रहना पड़ता है और कुछ लोगों को अपने शुगर को संतुलित करने के कारण इंसुलिन लेना पड़ता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए कुछ खास किस्म की पत्तियों का सेवन किया जाता है, जिसका ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। आइए, जानते हैं, इन पत्तों के बारे में।
इंसुलिन प्लांट
इंसुलिन प्लांट असल में कॉस्टस इगनियस का पौधा होता है। सालों से शुगर को कंट्रोल करने के लिए इसकी पत्तियों का सेवन किया जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित लेख के अनुसार, "इंसुलिन प्लांट का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज का स्तर कम हो जाता है। यही कारण है कि जिन लोगों को शुगर का स्तर बढ़ा हुआ रहता है, वे इसका सेवन करते हैं। कई शोधों और अध्ययनों से भी यह स्पष्ट हो चुका है।" अब सवाल है कि इसका सेवन किस तरह किया जा सकता है? यह बहुत आसान है। इसके लिए आपको पहले कुछ पत्तों को अच्छी तरह धो लें। अब इसे ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब रोजाना इस पेस्ट को रोजाना एक गिलास पानी में मिक्स करके पिएं।
करी पत्ता
करी पत्ते में खास किस्म का फाइबर होता है, जो कि ब्लड शुगर को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। करी पत्ते के सेवन से शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन जारी होता है, जो कि ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। इस तरह, करी पत्ता शुगर के मरीजों के लिए बहुत ही लाभकारी हो जाता है। यूं तो हमारे यहां करी पत्ते का सेवन कई तरह की डिशेज, जैसे सांबर आदि में किया जाता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप इसका सेवन रोजाना रात को सोने से पहले कर सकते हैं। करी पत्ते की चटनी को भी काफी पसंद किया जाता है।
अमरूद का पत्ता
अमरूद के पत्तों से भी ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखा जा सकता है। वेबएमडी की मानें, तो अमरूद के पत्तों में पॉलीफेनॉल्स होता है। यह कार्बोहाइड्रेट के एब्जॉबर्शन को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है, जो डायबिटी के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अमरूद के पत्तों से चाय बनाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। हालांकि, अगर आप डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कोई दवा ले रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें। वैसे, दवाओं के साथ अमरूद के पत्तों का सेवन करने से इसका स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
कसूरी मेथी
मेथी का सेवन हमारे यहां बहुत आम है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, यह तमाम गुणों से भरपूर है। इसका सेवन करने से ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए न सिर्फ कसूरी मेथी के पत्तों का सेवन किया जाता है, बल्कि इसकी बीजों को भी उपयोग में लाया जाता है।
तुलसी पत्ते
नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के मुताबिक, "डायबिटीज के रोगियों के लिए तुलसी के पत्ते भी काफी ज्यादा असरकारक होते हैं। तुलसी के पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकते हैं। दरअसल, एक जांच के जरिए यह बात सामने आई थी कि ब्लड शुगर से ग्रस्त मरीजों को 30 दिनों के लिए 2 ग्राम/किग्रा बीडब्ल्यू की खुराक दी गई। इससे उनका ब्लड शुगर को नियत्रण करने में माफी मदद मिली।"
Leave A Comment