ब्रेकिंग न्यूज़

  सेहतमंद रहने के लिए खाएं गेहूं और चने के आटे की रोटी
 भारत में ज्यादातर लोग गेहूं की रोटी का सेवन करते हैं। गेहूं की रोटी में मौजूद गुण शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर गेहूं के आटे में कुछ चीजें मिला दी जाएं, तो इसके गुण कई गुना बढ़ जाते हैं। गेहूं के आटे में बराबर मात्रा में चने का आटा मिक्स करके बनी रोटी का सेवन करने से आपको मिलने वाले फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। नियमित रूप से चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन शरीर को डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। 
 गेहूं और चने के आटे की रोटी खाने के फायदे 
चना और गेहूं दोनों ही अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। गेहूं के साथ इसे मिक्स करके खाने से आपकी रोटी कई गुना ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद माना जाता है। चने और गेहूं के आटे को मिक्स करके बनी रोटी खाने से आपको डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करते से शरीर को प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।"
 1. वजन कम करने में फायदेमंद 
गेहूं और चने के आटे की रोटी खाने से आपको वजन कम करने में भी फायदा मिलता है। दरअसल, चने में फाइबर की मात्रा होती है, इसका सेवन करने से आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। यही नहीं चने और गेहूं की रोटी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। नियमित रूप से इसका सेवन वजन कम करने में मदद करता है।
 2. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए चने और गेहूं के आटे की मिक्स रोटी किसी औषधि से कम नहीं है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नियमित रूप से गेहूं और चने के आटे से बनी रोटी खाने से वजन भी कंट्रोल में रहता है।
 3. प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा 
सिर्फ गेहूं के आटे से बनी रोटी खाने से आपको उतनी मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलता है। गेहूं के आटे में बराबर मात्रा में चने का आटा मिलाने से इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। रोजाना इसका सेवन करने से आपको प्रोटीन की ठीक मात्रा मिलती है।
 4. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद
शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने से कई परेशानियों का खतरा रहता है। गेहूं के आटे में चने का आटा मिक्स करके बनी रोटी खाने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
 5. पाचन तंत्र के लिए उपयोगी
पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने और बीमारियों से बचने के लिए चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन करना चाहिए। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी परेशानी में भी फायदा मिलता है।
 चने और गेहूं के आटे से बनी रोटी कई अन्य समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन अगर आप किसी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english